

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में बलिया जनपद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। 8 से 12 दिसंबर तक 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित की जाने वाली फ्रीस्टाइल अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग की उक्त राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों 8 केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा 8 अन्य यूनिट की कुल 44 टीमों से 440 बालक व 440 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 220 कोच मैनेजर भी प्रतिभाग करेंगे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिवहन मंत्री ने शुभंकर ‘गज केशरी’ का अनावरण किया।
इस दौरान अपने संबोधन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ‘बलिया की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजन की सफलता के लिए कार्ययोजना का निर्धारण कर कार्य किया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे खिलाड़ियों की प्रतियोगिता के अलावा आवास, परिवहन एवं भोजन के लिए उच्चस्तरीय व्यवस्था की जा रही है।’
प्रेस कॉन्फ्रेंस के पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए निर्धारित समितियों की बैठक आयोजित की गई।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विभिन्न समिति सदस्यों को उनके उत्तरदायित्व बताया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी समिति के सदस्य एवं जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने आयोजन के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार पांडे, शशि प्रकाश राय, शिवशंकर सिंह, श्याम ललित, रामचल प्रसाद, कमलेश तिवारी, जय बहादुर यादव, विवेकानंद प्रसाद, प्रवीण राय, प्रवेंद्र यादव, दिवाकर पांडे, किरण सिंह, अनुज सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अजीत सिंह, दिनेश प्रसाद, सपना चौधरी, कविता सिंह, अनामिका सिंह आदि उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

