

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर में बीते एक महीने से भी अधिक समय से एक्सरे मशीन खराब है जिसके कारण स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आज स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे मशीन के न चलने को लेकर कुछ मरीजों ने रोष व्यक्त किया। मरीजों की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गये और स्वास्थ्य केंद्र पर एक महीने से खराब एक्सरे मशीन के ठीक न होने पर आक्रोश व्यक्त किया।
भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि मुख्यचिकित्साधिकारी की उदासीनता के कारण और उनके द्वारा सरकार की छवि खराब करने की नियत के वजह से एक्सरे मशीन ठीक नहीं हो पाया है या फिर उसे बदला नहीं गया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूनजी गोंड ने बताया कि सीएमओ को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देने के साथ ही कई बार दूरभाष पर अवगत कराया गया पर सीएमओ द्वारा बार बार आश्वाशन के बाद भी न तो एक्सरे मशीन ठीक किया गया और न ही उसे बदला गया। स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी सख्या में आने वाले मरीज या तो निराश होकर वापस जा रहे है या प्राइवेट पैथोलॉजी पर जाने पर मजबूर है।
इस मामले पर जब सीएचसी अगउर के डॉक्टरों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मामले में कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।
बहरहाल, भाजपा बांसडीह मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर एक्सरे मशीन को नहीं बदला गया तो सीएमओ के खिलाफ शासन को लिखने के साथ ही सीएमओ का घेराव किया जाएगा।इस मौके पर बांसडीह मंडल उपाध्यक्ष तेजबहादुर रावत,सिंपी सिंह,अवनीश मिश्रा,अखिलेश तिवारी,शिवम गुप्ता,रजत श्रीवास्तव,रितेश तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

