बलिया स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार से बलिया महोत्सव, हर दिन खास कार्यक्रम

बलिया स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार से बलिया महोत्सव, हर दिन खास कार्यक्रम

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 01 से 03 नवम्बर तक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले बलिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान स्थल पर हैंगर टेंट, सांस्कृतिक मंच, साफ-सफाई, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए और सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों को समयबद्ध रूप से पूरा करें।

सीडीओ ने बताया कि बलिया महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम 07 बजे से रात 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर दिन अलग- अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE