
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
सुखपुरा,बलिया. सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव के पास मंगलवार को परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र पर तीन दबंग युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना चौराहे पर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने छात्र पर अचानक हमला कर दिया और फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना के बाद छात्र का परिवार भयभीत है। अस्पताल में घायल छात्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि थाने से केवल एक सिपाही को अस्पताल भेजकर औपचारिकता पूरी की गई, जबकि कई घंटे बाद थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

