

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी, बलिया. क्षेत्र में तेज़ इंटरनेट और बेहतर सेवा के कंपनियों के दावों के बावजूद जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नज़र आ रही है। आए दिन कॉल ड्रॉप, नेटवर्क गायब और बेहद धीमी इंटरनेट स्पीड से क्षेत्र के उपभोक्ता खासतौर पर जियो यूजर बुरी तरह परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोबाइल में नेटवर्क दिखता तो है, लेकिन कॉल मिलना और इंटरनेट चलना दोनों ही मुश्किल हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि 5G का नाम सिर्फ दिखावे तक सीमित है, जबकि असल में 2G जैसी स्पीड भी कई बार नसीब नहीं होती।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई, परीक्षा फॉर्म, बैंकिंग और सरकारी पोर्टल तक ठीक से नहीं खुल पा रहे हैं। उपभोक्ता आतिश उपाध्याय,अजय पांडेय,विनय पांडेय,अशरफ,बीरबल,अश्वनी,रामजी यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “रिचार्ज महंगा है, लेकिन सेवा बेहद घटिया। मजबूरी में जियो चला रहे हैं।”
लोगों के अनुसार सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के बाद भी कस्टमर केयर सिर्फ आश्वासन देकर रिचार्ज करने की बात करके चुप बैठ जाता है। न तो नेटवर्क सुधरता है और न ही कोई ठोस कार्रवाई दिखती है।
उपभोक्ताओं ने जियो प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द नेटवर्क सुधार नहीं हुआ तो वे जिलाधिकारी से शिकायत, सामूहिक ज्ञापन देने को मजबूर होंगे।
अब सवाल यह है कि करोड़ों उपभोक्ताओं से कमाई करने वाली जियो कंपनी कब ज़मीनी समस्याओं पर ध्यान देगी या फिर उपभोक्ताओं की परेशानी यूं ही नजर अंदाज करते रहेगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

