

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
आशीष दूबे, बलिया
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर गर्म पानी फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर किया गया है।
तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी श्रेया सिंह घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी ने विवाद के दौरान गर्म पानी उनकी पत्नी के शरीर पर फेंक दिया।
घटना के बाद श्रेया सिंह गंभीर रूप से झुलस गईं और बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

