
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बलिया
नगरा,बलिया. वन विभाग की टीम ने वन्य जीव तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरा थाना क्षेत्र से गोह (संरक्षित छिपकली) के अंगों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को पांडे मैरिज हॉल, नगरा के पास की गई।
वन रेंजर शशि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग संरक्षित वन्य जीव गोह के अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त करने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से गोह के अंग बरामद किए गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाधारी प्रजापति निवासी ग्राम लिलकारी थाना नगरा, अखिलेश शर्मा निवासी ग्राम बहराइचऔराई कलाथाना भीमपुरा,रविंद्र कुमार निवासी नगर पंचायत नगरा थाना नगरा,
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने वन रेंजर शशि कुमार बताया कि गोह एक संरक्षित वन्य जीव है और इसके अंगों की तस्करी करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। वन रेंजर कुमार ने बताया कि वन्य जीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

