

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह के साथ बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही प्रभावित लोगों को विश्वास दिलाया कि आपदा की इस घड़ी मे पीड़ितों को आवश्यक सारी सुविधाये समय से मुहैया करायी जाएंगी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मंत्री ने एनएच-31 के डेंजर प्वाईंट्स का भी निरीक्षण किया। दूबेछपरा पहुंचे मंत्री ने हनुमान मंदिर से संचालित होने वाले बाढ़ राहत केंद्र का मन्त्रोंचार के बीच फीता काटकर उदघाटन किया। ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ पीड़ितों तत्काल राहत मुहैया कराये जाने को लेकर सरकार दृढ संकल्प है। हमारी सरकार गृह अनुदान से लेकर राहत सामग्री का तत्काल वितरण करा रही है जिससे आपदा काल मे पीड़ितों क़ी पीड़ा कम हो सके।

उन्होंने बताया कि इस बार नाव समेत अन्य कोई भी समस्या नही आने दी जायेगी। सारी व्यवस्था जिला प्रशासन के तरफ से एक सप्ताह पहले आयी बाढ़ मे ही पूरी कर ली गयी है। बताया कि एनडीआरएफ की टीम भी मोर्चा संभाल ली है। लोगों को अनावश्यक किनारो पर न जाने की सलाह दी। मंत्री ने डीएम, सीडीओ ओजस्वी राज एक्सईएन संजय कुमार मिश्र व पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह के साथ एनडीआरएफ की नाव से बाढ़ प्रभावित गोपालपुर, उदयीछपरा, दूबेछपरा बस्ती मे जाकर बाढ़ से नुकसान व दिक्क़तो का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एसडीएम बैरिया आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय, एसडीओ बाढ़ खंड एसके प्रियदर्शी आदि उपस्थित रहे।
सीमेंट की बोरियां डाल राष्ट्रीय राजमार्ग 31 में रिसाब बंद कराया
रविवार को चांद दियर में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बाढ़ का पानी रिसने लगा यह देख ग्रामीणों के हाथ पैर फूलने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को दी। उप जिलाधिकारी न सिर्फ तत्काल पहुंच गये, बल्कि NHI तथा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के कर्मियों द्वारा सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर रिसाव वाले जगह पर मजदूरों से डलवाया गया।

वहीं दूसरी तरफ पानी के अंदर जेसीबी से बोरियों को डालकर रिसाव बंद कराया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर नल जल योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के नीचे पाइप डाला गया था। इसके चलते रिसाव हो रहा था। रिसाव को बंद कर दिया गया है। खतरे वाली कोई बात नहीं है। सब कुछ सामान्य हो गया है। बावजूद इसके मौके पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी व पुलिस की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई हो सके।
उधर, बलिया शहर के मोहम्मदपुर और गंगा उस पार नौरंगा में कटान से अफरा-तफरी मची है।बलिया में गंगा का उच्चतम खतरा बिंदु 60.390 मीटर पर है। रविवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 59.360 मीटर पर पहुंच गया था। गंगा में एक सेमी प्रति घंटा बढ़ाव हो रहा है। सरयू का खतरा बिंदु 64.010 मीटर पर है। इसका जलस्तर भी 63.110 मीटर पर पहुंच गया है। टोंस नदी का खतरा बिंदु 60.00 मीटर पर है। टोंस का जलस्तर 60.700 मीटर पर पहुंच गया है। ऐसे में जनपद के 379 गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। लोग गांव से पलायन कर सड़क किनारे शरण ले रहे हैं। बाढ़ से लगभग 4.23 लाख आबादी के प्रभावित होने का अनुमान है। सभी नदियां अभी भी बढ़ाव पर हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 61 बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

