Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया: कोरोना पर मिला पिछले साल का पैसा ही अभी खत्म नहीं हुआ तो भी मरीजों को सुविधाएं क्यों नहीं मिल रहीं
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

बलिया: कोरोना पर मिला पिछले साल का पैसा ही अभी खत्म नहीं हुआ तो भी मरीजों को सुविधाएं क्यों नहीं मिल रहीं

Remote Desk 10 May, 2021 1 minute read
Upendra Tiwari Meeting

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कोविड पर रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की,कहा कि अधिकारियों की लापरवाही जैसे सुविधाओं के लिए मिले धन खर्च नहीं कर पाना, वेंटीलेटर व आईसीयू चालू नहीं करा पाना आदि से सरकार की छवि खराब हो रही हैं

खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सोमवार को बलिया के प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड रोकथाम की समीक्षा की. उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार व कोविड नियंत्रण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की और उसे दुरुस्त कराने पर खास जोर दिया.
वर्तमान में उपलब्ध कुल ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या के बारे में पूछने पर सीडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि कुल 174 छोटे व 86 बड़े सिलेंडर उपलब्ध हैं. इस पर मंत्री ने सवाल किया कि न सिलेंडर की कमी है न बेड की, तो फिर समस्या क्या हैं ? मरीज परेशान हो रहे हैं, ऐसा नहीं चलेगा. इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ध्यान दें.
मंत्री ने पिछले वर्ष कोविड संक्रमण के दौरान शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए धन, संसाधन व उसके उपभोग के बारे में पूछा तो सीएमओ ने विभाग से सूचना मंगाकर बताया कि पिछले वर्ष एसडीआरएफ मद में 1 करोड़ 80 लाख, पंचायती राज मद में 2 करोड़ 50 लाख, शासन द्वारा 10 आईसीयू बेड, विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा सांसद व विधायक निधि से 1 करोड़ 96 लाख एवं विभिन्न कंपनियों द्वारा सहयोग के तौर पर 18 वेंटीलेटर मिले थे. वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2 करोड़ एसडीआरएफ मद में शासन ने धन भेजा है. पिछले वर्ष का धन अभी उपलब्ध हैं, खर्च नहीं हो पाया हैं .
सीएमओ ने बताया कि आक्सीजन प्लांट के लिए आज टेंडर खुल रहा हैं. बहुत जल्द यह स्थापित होगा. खेल मंत्री ने कहा कि इतने धन और संसाधन के बावजूद अभी तक वेंटीलेटर और आईसीयू बेड क्रियाशील क्यों नहीं हुआ ? कहा, ‘उस धन से अभी तक सुविधाएं शुरू न होने के दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.’

बैठक में ही प्रमुख सचिव व कमिश्नर से की बात

खेल मंत्री ने मीटिंग हॉल से ही राज्य के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व कमिश्नर से वार्ता कर हालात से अवगत कराया. कहा कि सारे विवरण के साथ अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे. कहा कि अधिकारियों की लापरवाही जैसे सुविधाओं के लिए मिले धन खर्च नहीं कर पाना, वेंटीलेटर व आईसीयू चालू नहीं करा पाना आदि से सरकार की छवि खराब हो रही हैं.

सुधार होने तक जिले में ही रहूंगा

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फोन से जिलाधिकारी से बात की. जिलाधिकारी ने सारी व्यवस्थाएं एक सप्ताह में सही करने को कहा. मंत्री ने साफ कहा कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, वह जिले में ही रहेंगे. मीटिंग में यह भी निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट से जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया जाए. बैठक में सिकंदरपुर विधायक संजय यादव , जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू , राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रतिनिधि संजय सिंह, लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रतिनिधि अमन कुमार, एडीएम रामआसरे, एएसपी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, एसडीएम सदर राजेश यादव, सहित कोविड ड्यूटी से संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: मंत्री उपेंद्र तिवारी

Post navigation

Previous: बलिया में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई, जानिए सोमवार को कितने मामले सामने आए
Next: कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मनाई जाएगी ईद, बेल्थरारोड, नगरा, रसड़ा, दुबहर से खास रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.