

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की पावन नवमी और रामनवमी का पर्व पूरे जिलेमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. जिले भर में श्रद्धालुओं ने देवी पूजा, भगवान श्रीराम का अर्चन और कन्या पूजन का आयोजन किया।
सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा कुशहां भाड़ में सुबह से ही श्रद्धालु तैयारी में जुटे रहे. सबसे पहले मां दुर्गा के कलश स्थापना स्थल पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, हवन और आरती संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। हवन-पूजन के बाद पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर कुमकुम, अगरबत्ती और कपूर से आरती उतारी तथा विधिवत पूजन किया। पूजन के बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और श्रद्धालुओं द्वारा अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा देकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कन्या पूजन के उपरांत नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल आस्था मजबूत होती है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

