Ballia-हल्दी थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी चुनौती

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया

हल्दी,बलिया.  हल्दी थाना के नवागत थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। बैठक में थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस–जन सहयोग को लेकर कई अहम पहलुओं पर चर्चा हुई।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से क्षेत्र की समस्याओं, संवेदनशील स्थानों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा करने का आग्रह किया ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बैठक के दौरान यातायात व्यवस्था सुधार, नशे के खिलाफ अभियान, महिला सुरक्षा और लंबित मामलों के निस्तारण पर भी विचार-विमर्श हुआ। पत्रकारों ने क्षेत्रीय मुद्दों को रखते हुए सुझाव दिए, जिन पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

राजू कुमार राय को नरही से स्थानांतरित होकर हल्दी की कमान मिली है। नवागत थानाध्यक्ष के लिए यहां लाल बालू,सफेद बालू,मिट्टी खनन व शराब की तस्करी को रोकना जैसी चुनौतियां प्रमुख होंगी. थाना क्षेत्र में नदी के तट पर रात में नाव के सहारे अवैध लाल बालू के भंडारण और बिक्री की शिकायतें आम हैं। बिहार से सटे होने के कारण शराब,पशुओं का अवैध कारोबार भी काफी जोरों पर रहता है।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE