

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. भीमपुरा थाना क्षेत्र के खरऊपुर उसकर गांव में रविवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पीले वस्त्रों में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गायत्री मंत्र के जयकारों व मंगल गीतों के साथ भ्रमण किया।
देव संस्कृति के निर्माता-यज्ञ पिता गायत्री माता, मानव मात्र एक समान-एक पिता की सब संतान जैसे नारों एवं जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से पूर्वाह्न नौ बजे से शुरू हुई और उसकर , सांवापार व बनकटवा होते हुए बरौली पहुंची। यहां कलशों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरयू का पावन जल भरा गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
वहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां आरती व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गई। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया के संरक्षक विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखंड दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही परम पूज्य गुरुदेव पं.श्रीराम शर्मा के महापुरश्चरण साधना के सौ वर्ष पूरे होने पर देश विदेश में गायत्री महायज्ञ की श्रृंखला चल रही है।
शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 18 मार्च तक चलने वाला चार दिवसीय कार्यक्रम शांतिपूर्ण समाज, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, और विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। डा. रामसुख यादव, रामप्रभान, योगेंद्र, मिथिलेश प्रजापति, अखिलेश मद्धेशिया, डा. इंद्रदेव प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

