

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. हल्दी बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने बेखौफ होकर लगातार तीन दुकानों को निशाना बनाकर व्यापारियों की नींद उड़ा दी। चोर छत का करकट काटकर और पीछे के दरवाजे खोलकर दुकानों में घुसे तथा हजारों रुपये नकद सहित कीमती सामान समेट ले गए।
भरसौता निवासी अजीमुद्दीन की मोबाइल दुकान, जो बैरिया स्टैंड के सामने स्थित है, वहां से करीब 15 मोबाइल फोन, 10 ब्लूटूथ ईयरफोन, 20 चार्जर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ ₹1900 नकद चोरी कर लिया गया। वहीं संजय गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक कांटा दुकान का पिछला दरवाजा खोलकर चोरी की गई। इसके अलावा पवन गुप्ता की दुकान में ऊपर से घुसकर चोर लगभग ₹4000 के काजू, किशमिश, पिस्ता, बादाम सहित अन्य सामान और ₹2000 नकद लेकर फरार हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों ने हल्दी थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उधर, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

