

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. पुरानी रंजिश के चलते सारंगपुर में एक वृद्ध पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया गया और उसे मृत समझकर पानी में फेंक दिया गया। राहगीरों की सूचना पर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज हुआ लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सारंगपुर निवासी हरेराम यादव शुक्रवार सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे संतोष व खिचड़ी निवासी पकड़ी ताल ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने हरेराम को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह अचेत हो गए। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें मृत मान लिया और पास के पानी के गड्ढे में फेंक कर फरार हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कुछ समय बाद जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में पड़े शरीर पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। होश में आने और सांसें चलते देख आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
प्रभारी निरीक्षक बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

