

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की ओर से आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा द्वारा 19 फरवरी 2026 को प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन का संचालन सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया संजय कुमार गोंड द्वारा किया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
यह प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिसर, बलिया से निकलकर जनपद की समस्त तहसीलों का भ्रमण करते हुए आमजन को शिविर के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी देगा। साथ ही लोगों को 22 फरवरी को आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगा।
शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन परिवार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों एवं दिव्यांगजनों से संबंधित योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान न्यायालय के समस्त अपर जनपद न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, वादकारीगण एवं अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

