

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के शाहुनपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रधानाध्यापक को गोली मार कर उनकी और साथ मौजूद शिक्षिका की सोने की चेन लूट ली.
घटना थाना मुख्यालय से करीब 800 मीटर की दूरी पर हुई। बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग कर स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे प्रधानाध्यापक को विरोध करने पर गोली मार दी, उनकी और उनके साथ बाइक पर आ रही शिक्षिका से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 10 निवासी देवेन्द्र यादव (57 वर्ष) प्राथमिक विद्यालय भरौली शिक्षा क्षेत्र भागलपुर, जनपद देवरिया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ वार्ड नम्बर 8 निवासी कंचन सिंह, जो सहायक अध्यापक हैं, वह भी बाइक पर साथ लौट रही थीं।
जैसे ही दोनों शिक्षक शाहुनपुर गांव के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाए अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। विरोध करने पर बदमाशों ने देवेन्द्र यादव को नजदीक से गोली मार दी। गोली उनके जबड़े को भेदते हुए आरपार निकल गई। गोली लगते ही प्रधानाध्यापक और शिक्षिका जमीन पर गिर पड़े।
इस बीच बदमाश उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शिक्षिका के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुटे और तत्काल घायल को सीएचसी सीयर पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

