Ballia-बीएसए का निर्देश, इस रविवार बलिया के स्कूलों में स्टाफ को आना होगा, एसआईआर कार्य होंगे

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

Ballia News : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जनपद बलिया में पूरे जोरशोर से जारी है। इसमें अब तक की प्रगति उतनी नहीं है जितनी उम्मीद की जा रही थी। इसमें व्यापक सुधार के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी बलिया के निर्देश के क्रम में 30.11.2025 (रविवार) को जनपद के समस्त विद्यालय केवल कार्मिकों के लिए ही खुले रहेंगे। विद्यालय में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ विद्यालय पर उपस्थित रहकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) सम्बन्धी कार्य में यथा-आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित करें। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे महत्वपूर्ण कार्य के दृष्टिगत यदि कोई भी विद्यालय 30.11.2025 को बंद पाया जाता है तो सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक समेत समस्त स्टाफ की जिम्मेदारी तय करते हुए अग्रिम कार्यवाही कर दी जायेगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE