Ballia-भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक अनुशासन, एकता तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देने के उद्देश्य से पार्टी की ओर से उभांव मार्ग स्थित आदित्य मैरेज हाल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा सीयर ग्रामीण मंडल के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह तथा नगर मंडल के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे रहे।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक कौशल विकसित करना और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ मिल सके।

प्रशिक्षण सत्र में एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद, संगठन की कार्यशैली और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और संगठनात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल हैं।कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, सीयर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, निखिल सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, प्रमोद सिंह, विपिन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद मौर्य, आदित्य सिंह, लाल बहादुर भारती, कुमार आदित्य, देवनाथ यादव, गौतम सिंह, संजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.