Ballia-कार्तिक पूर्णिमा पर माल्देपुर घाट पर नहीं होगा स्नान, प्रशासन ने लगाई रोक, यह बताई वजह

Ballia-कार्तिक पूर्णिमा पर माल्देपुर घाट पर नहीं होगा स्नान, प्रशासन ने लगाई रोक, यह बताई वजह

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर नगर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर इस वर्ष श्रद्धालु डुबकी नहीं लगा पाएंगे। माल्देपुर गंगा घाट पर प्रशासन ने स्नान करने से रोक लगा दिया है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

यह निर्णय थानाध्यक्ष फेफना, बीडीओ, ब्लॉक हनुमानगंज, गड़वार नगर पालिका परिषद के टीम द्वारा नाव से स्थलीय निरीक्षण करने के बाद लिया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि पूर्व में जहां स्नान होता था, वहां पर तीन-चार फीट के बाद काफी गहरा है और अधिक है। जहां किसी अनहोनी होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा बाढ़ खण्ड द्वारा बोल्डर, कटर व खुदाई करके निर्माणाधीन कार्य चल रहा है। खतरा को देखते हुए माल्देपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं ने अनुरोध किया है कि माल्देपुर गंगा घाट या आसपास स्नान करने की चेष्टा न करें। जहां प्रशासन द्वारा स्थान निर्धारित किया गया है, वहीं पर जाकर स्नान करें। अपनी जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE