Ballia-कोहरे के बीच ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर, हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत

road accident Symbolic

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बैरिया. बलिया. बैरिया थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर मंगलवार सुबह कोहरे के बीच ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक रामधनी बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक ट्रक लेकर बिहार जा रहा था।

ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक रामधनी बिंद केबिन में फंस गए और उनकी मौत हो गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

केबिन तोड़कर निकाला चालक के शव

सूचना मिलने पर चांददियर पुलिस चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्र और उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक का केबिन तोड़कर चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी रामधनी बिंद (48 वर्षीय) के रूप में हुई है। रामधनी वाहन में चावल लादकर बिहार जा रहे थे। टोला शिवन राय के समीप शिवम आइडियल स्कूल के सामने पहुंचते ही उनकी टक्कर मोरंग लदे एक ट्रेलर से हो गई। ट्रेलर बिहार से आ रहा था।

एनएच-31 पर आवागमन कई घंटे बाधित

सड़क दुर्घटना के कारण एनएच-31 पर आवागमन अवरुद्ध हो गया था। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। रेस्क्यू के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

हादसे में गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरमुत्ता रतसड़ निवासी 26 वर्षीय ट्रेलर चालक कमलेश यादव और बारी रतसड़ निवासी 25 वर्षीय खलासी अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.