Ballia-मशहूर सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बताकर ठेकेदार से लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIV

आशीष दूबे, बलिया

सहतवार,बलिया. सहतवार थाना क्षेत्र के एक ठेकेदार से कम दाम में सीमेंट सप्लाई का लालच देकर सात लाख 65 हजार की ठगी कर ली गई। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का एरिया सेल्स मैनेजर बताकर जालसाज ने दो बार में धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया।

सहतवार पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सहतवार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार तिवारी ठेकेदार हैं और सुधा एसोसिएट्स नाम से फर्म संचालित करते हैं। आजकल  गड़वार, पियरिया मार्ग पर उनका पुल निर्माण का कार्य चल रहा है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

ठेकेदार ने बताया कि अभिषेक कुमार मिश्रा नाम का एक व्यक्ति उनसे मिला और खुद को अल्ट्राटेक सीमेंट का एरिया सेल्स मैनेजर बताया। उसने बाजार से कम दरों पर सीमेंट उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया। अभिषेक के झांसा में आकर अखिलेश तिवारी ने तीन हजार बोरी सीमेंट मंगाने के लिए सहमति दे दी। जालसाज ने उन्हें यूको बैंक का जयप्रकाश इंटरप्राइजेज नाम का बैंक खाता नंबर दिया।

अखिलेश ने अपने एसबीआई बैंक खाता से तीन फरवरी को पांच लाख 25 हजार और 4 फरवरी को दो लाख 40 हजार कुल सात लाख 65 हजार आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर यूको बैंक के खाता में डाल दिया। रकम खाता में पहुंचते ही एरिया सेल्स मैनेजर ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही ट्रक नंबर और ई वे बिल भेज रहा है। लेकिन इसके बाद से ही उसका  मोबाइल नंबर स्विच आफ हो गया। काफी प्रयास के बाद जब संपर्क नहीं हुआ, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

थानाध्यक्ष सहतवार अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दिया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.