
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और सीडीओ ओजस्वी राज ने जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और वरासत से संबंधित सामने आए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जनसुनवाई के दौरान एक शिकायतकर्ता ने विकासखंड दुबहड़, थाना बांसडीह क्षेत्र के ग्राम शेरे में अवैध भूमि की नापी न होने का मामला उठाया। बताया गया कि पहले ही लेखपाल और कानूनगो को नक्शे के आधार पर नापी के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित लेखपाल सत्येंद्र यादव और कानूनगो नंदन कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही चार लेखपालों, दो कानूनगो और बांसडीह थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रशासन की मौजूदगी में नक्शे के आधार पर जमीन की नापी कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर तिमराज सिंह, तहसीलदार अतुल हर्ष, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

