सुघरछपरा मोड़ पर कुत्ते पर चढ़ गई बाइक, होमगार्ड का जवान जख्मी

100 नम्बर पुलिस गाड़ी पर ड्यूटी में तैनात बैरिया निवासी होमगार्ड का जवान तुषार कांत सिंह उर्फ रिंकू सिंह (30) शुक्रवार को उस समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह ड्यूटी के लिए घर से दुबहड जा रहा था.

बजरंग पीजी कॉलेज में दाखिला शुरू, आदर्श इंटर कॉलेज में अंक पत्र उपलब्ध

श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम में एमए प्रथम सेमेस्टर सभी विषयों में प्रवेश प्रारंभ हो गया है. उधर, आदर्श इंटर कॉलेज, मझौवा, बलिया के इंटरमीडिएट रेगुलर तथा प्राइवेट का अंकपत्र उपलब्ध हो गया है.

छात्रावास के लिये करें आवेदन

जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि छात्रावास में प्रवेश हेतु वही छात्र अर्ह होंगे, जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखते हो.

तो बैरिया में खत्म हो जाएगी लो-वोल्टेज की समस्या

बैरिया क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी. बैरिया के विद्युत सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि कर दी गई है.

विद्युत उपकेंद्र मात्र 100 मीटर दूर, मगर रघुनाथपुर के ग्रामीण लालटेन युग में

आज भी बांसडीह के पड़ोस की ग्रामसभा के पिण्डहरा के मौजा रघुनाथपुर में बिजली नही पहुंची है. इसी को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उ.प्र. के उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश तिवारी छोटे के नेतृत्व में पिण्डहरा गाँव के निवासियों ने विद्युत वितरण खण्ड तृतीय बांसडीह के अधिशासी अभियंता को एक पत्रक सौंपा.

घाघरा के जलस्तर मे रफ्ता-रफ्ता बढ़ाव, बढ़ी धुकधुकी

घाघरा नदी के जलस्तर में हो रहे बढ़ाव और तटवर्ती गांवों में हो रहे कटान को देखते हुए शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक धनन्जय कनौजिया ने एसडीएम सुनील श्रीवास्तव व सीओ रसड़ा श्रीराम के साथ कटान हो रहे चैनपुर गुलौरा व तटीय गांवों के नदी तट बन्ध का दौराकर वस्तुतः स्थिति का जायजा लिया.

अठगांवा में घाघरा का तेवर तल्‍ख देख, उड़े सबके होश

इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) में आखिरकार वहीं हुआ, जिसका डर सभी ग्रामीणों को था. यहां घाघरा सठिया ढ़ाला के सीध में काफी तल्‍ख हो चली हैं.

पं. अमरनाथ मिश्र की 91वीं जयन्ती 9 को, आप भी हैं आमंत्रित

अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा के प्रांगण में समग्र विकास के अग्रदूत पं. अमरनाथ मिश्र की 91वीं जयन्ती 9 जुलाई को प्रातः 10 बजे से मनाई जाएगी.

दोकटी फीडर – मगर हफ्ते भर से ढिबरी के ही भरोसे है लालगंज के इर्द गिर्द का इलाका

पिछले एक सप्ताह से दोकटी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण इस उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

दुबेछपरा में बारिश से रुका बाढ़ कटान रोधी कार्य, तटवासी सशंकित

बैरिया तहसील क्षेत्र के दुबेछपरा, गोपालपुर में चल रहे कटानरोधी कार्य में बारिश रोड़ा बनी हुई है. उधर, गंगा के जल स्तर में धीरे-धीरे बढ़ाव का क्रम शुरू हो जाने के कारण विभाग के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए हैं.

शिक्षक यादवेश सिंह यादव के असामयिक निधन पर शोक

टगुनिया स्थित रामऔतार इण्टर कालेज के प्रबन्धक संजय यादव के भाई व इण्टर कालेज के सहायक अध्यापक यादवेश सिंह यादव (30 वर्ष) का बृहस्पतिवार की सुबह बीएचयू वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया.

चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा आज

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की दसवीं पुण्यतिथि आठ जुलाई को बांसडीह स्थित सपा कार्यालय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.

भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री आज बलिया में

उत्तर प्रदेश के जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी 8 जुलाई शनिवार को 11 बजे चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धान्जलि सभा में भाग लेंगे.

जीएसटी से जुडी जानकारी के लिये हेल्प डेस्क

वाणिज्य कर कार्यालय में व्यापारियों को जीएसटी के रजिस्ट्रेशन अथवा माइग्रेशन की प्रक्रिया में आने वाली किसी भी समस्याओं के समाधान हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है.

18 से कम उम्र की बालिकाओं का विवाह गैरकानूनी, टॉल फ्री नम्बर पर बताएं

जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बताया कि जनपद में कही भी किसी जगह पर 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का विवाह करना गैर कानूनी है.

इधर दुकानदार मिठाई तौलना शुरू किया, उधर उचक्के कैश बॉक्स लेकर रफू चक्कर

कस्बा स्थित एक दुकान से बदमाश कैश बॉक्श लेकर भाग गए. दुकानदार के अनुसार उसमे दिन भर की बिक्री के चार हजार रुपये थे.

बांसडीह पुलिस ने भी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने ग्राम रेगहा रिंग बंधे से  ट्रैक्टर ट्रॉली सहित उस पर लदी 147 पेटी अंग्रेजी शराब व डुहिजान हुसेनाबाद स्थित दीनबंधु शर्मा के  ईंट भट्ठे से भी 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

नरही में 26 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नरही पुलिस द्वारा शराब माफियाआें पर नकेल कसने के क्रम में गुरुवार को एक आैर सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बिलरिया गांव के पास स्कार्पियो में रखी 26 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को भी पकडा है.

2019 की तैयारी में पूरी निष्ठा के साथ लगे भाजपा कार्यकर्ता – बैरिया विधायक

भारतीय जनता पार्टी के बैरिया में गुरुवार को आयोजित एक दिवसय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी के रीढ़ है.

Power Cut

पिछले 24 घंटे से द्वाबा में बत्ती गुल, बिजली अफसरों के फोन स्विच आफ

बैरिया, रानीगंज बाजार सहित पूरे क्षेत्र की बिजली पिछले 24 घंटे से नदारद है. अवर अभियंता रतनलाल सहित विभाग के जिम्मेदार लोग अपने मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिए हैं.