Author: Central Desk
हल्दी बाजार के खोमचा, ठेला, रेहड़ी, मिस्ठान व मीट आदि 128 दुकानदारों को खाद्य रसद सुरक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण बुधवार के दिन स्टेट प्रोजेक्ट क्वाडिनेटर हेमंत मिश्र द्वारा किया गया. साथ ही सभी दुकानदारों को प्रमाण पत्र देकर हिदायत दी गई कि सभी दुकानदार प्राप्त प्रशिक्षण के अनुसार कार्य करेंगे.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो दिवसीय वृहद पौधारोपण अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया. आम जनमानस से उनके संरक्षण हेतु अपील की. इस अभियान की औपचारिक शुरुआत शहर के गुलाब देवी महिला इंटर कॉलेज में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ तथा प्रधानाचार्य की उपस्थिति में पौधारोपण करके किया गया.
