बेल्थरारोड: सफाईकर्मी ने सरयू नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों की सहायता से पुलिस कर रही खोजबीन

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि देवरिया के मइल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव निवासी दिनेश यादव बलिया व देवरिया को जोड़ने वाली भागलपुर पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी. पुल पर पड़ी साइकिल व उसके साथ एक थैले में पाए गए एक दवा की पर्ची से यह अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि उसको सरयू नदी में कूदते समय किसी ने देखने का दावा नहीं किया है.

महंगाई के विरुद्ध आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने की गिरफ्तारी

जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि प्रचंड महंगाई के विरुद्ध आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है. योगी सरकार तानाशाही पर उतारू है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर रही है. पुलिस छापे डलवा रही है. उसके बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हमारे कार्यालय पर पहुंचे. वहां से पुलिस के द्वारा साथियों को बसों में भरकर कोतवाली ले जाया गया जो तानाशाही का उदाहरण है.

इंटरनेशनल रिसर्च अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजे गए डॉ. दीपक मौर्य

पूरब के ऑक्सफोर्ड के नाम से जाने वाले विश्वविख्यात ‘इलाहाबाद विश्वविद्यालय’ में कार्यरत गणित के प्रोफेसर डॉ. सत्य देव के मार्गदर्शन में दीपक ने डॉ. की उपाधि अर्जित की थी. बता दें कि डॉ० दीपक मौर्य को पूर्व में इंटरनेशनल मल्टीडिससीप्लीनरी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा “नेशनल अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके बाद दीपक ने अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. आश्विन वैद्य एवं प्रो. दिगंत भूषण दास, रूस के वैज्ञानिको प्रो. अनातोली फिलिप्पॉव और प्रो. दारिया खानुकावा के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर द्रव यांत्रिकी में कई शोध पत्रों को प्रकाशित किया है.

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूपी फुटबॉल टीम से प्रतिभाग कर बलिया का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूपी फुटबॉल टीम से प्रतिभाग कर बलिया का नाम रोशन करने वाली फुटबाल खिलाड़ी सोनाडीह निवासी आंचल, नीगम और नीतू को डीएम सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को सोनाडीह में सम्मानित किया.

दलालों के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं का स्टॉक होने के बावजूद चिकित्सक बाहर की दवा लिख रहे- विधायक

सिकंदरपुर, बलिया. क्षेत्रीय सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी व उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रशांत कुमार नायक नें बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर का औचक निरीक्षण किया.   इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में …

मांझी पिकेट से बैरिया पुलिस ने 110 पाउच देसी शराब के साथ किया युवक गिरफ्तार

एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बतलाया की चांद दियर चौकी प्रभारी बांक बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ माझी पुलिस पिकेट पर बिहार जाने आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे.

उसी दौरान बाइक से पीछे बैग में 110 पाउच पावर हाउस ब्रांड देसी शराब लेकर जा रहे युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई.

ननौरा निवासी अनूप यादव तीन दिन से नहीं लौटा अपने घर, पिता को सताने लगी अनहोनी की आशंका

अनूप यादव संत पुष्पा इंटर कॉलेज में वह दसवीं में पढ़ता था. वह अपने घर से 24 जुलाई को साइकिल से सवार होकर मालीपुर बैंग सिलाई करने के लिए गया था. देर शाम वापस नहीं आने पर अनूप यादव के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पुत्र को ना पाकर पिता को किसी अनहोनी का आशंका सताने लगा पिता ने तुरंत ने इसकी लिखित तहरीर उभाव पुलिस को दी है.

सांकेतिक चित्र

भोजन बनाते समय करंट लगने से कारीगर की हुई मौत

बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नं 13 में बटुक जी अग्रवाल के विवाहोत्सव भवन के शुभारंभ के अवसर पर भोज का आयोजन था. वहीं रात्रि में मौसम की खराबी और हल्की हवा के झोंके से जेनरेटर का तार टूट गया. इसी दरम्यान भोजन वनाने वाले कारीगर सोनू उम्र 30 पुत्र नारायण मिस्त्री बलिया करेंट की जद में आ गये.

29 जुलाई को रिलीज होगी काइंड फिल्म्स की हिंदी फीचर फिल्म ‘मेहू’

‘मेहू’ फिल्म के निर्माता जयपुर के व्यवसायी पवन लाहोटी ने बताया कि महामारी में सिनोमाघरों के लम्बे समय तक बन्द रहने से हम रिलीज के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे.  ‘मेहू’ 29 जुलाई को पहले गोरखपुर, कुशीनगर, जौनपुर और आगरा के सिनेमाघऱों में रिलीज हो रही है. इसके बाद अन्य स्थानों पर रिलीज होने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी.

उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टांडी गांव के अस्तित्व पर संकट, जिलाधिकारी ने गांव को बचाने का दिया भरोसा

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कार्यों की जांच करने व धरातल पर कटान रोकने के लिये कार्यों में गति देने की बात कही. उन्होंने कहा कि फिलहाल कटान से बचाव व सुरक्षित रहने के लिये तय स्थान बालक बाबा स्थान के समीप जाने की बात कही. कटान पीड़ितों ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि हम लोगों को सुरक्षित जगह का आवंटन किया जाए जिससे हमारे परिवार व जानमाल की सुरक्षा हो सके.

शहीद अमित तिवारी के आदर्शों से सीख लेने की जरूरत- देवनारायण

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण सिंह ‘पूना सिंह’ ने कहा कि हमें ऐसा जीवन व्यतीत करना चाहिए जो दूसरों के काम आए . मनुष्य को अपने स्वार्थ का त्याग करके परहित के लिए जीना चाहिए. दया, करुणा, परोपकार का भाव रखना चाहिए. यदि हम दूसरों के लिए जिए तो हमारी मृत्यु भी सुमृत्यु बन सकती है.

मनियर: अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल को किया सील

अधिकारियों के छापे की सूचना पाकर हॉस्पिटल संचालक फरार हो गया. इस संदर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शैलेंद्र सिंह रावत से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उक्त हास्पिटल अवैध रूप से संचालित था. हॉस्पिटल में एनस्थिशिया (सुन करने वाला) इंजेक्शन मिला है तथा हॉस्पिटल में गंदगी व्याप्त है.

बाढ़ प्रभावित लोगों से मिली जिलाधिकारी, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया. उन्होंने बैरिया क्षेत्र के सुघर छपरा व गोपालनगर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

अनधिकृत प्राइवेट चिकित्सालयों को किया गया सील

बीएएमएस चिकित्सक द्वारा मरीजों का उपचार एलोपैथ विद्या से किया जा रहा है. भर्ती महिला का सिजेरियन प्रसव शोभा, बीएएमएस चिकित्सक द्वारा किया गया था परंतु प्रसव के अभिलेख पर डॉ. एस.के. उपाध्याय का नाम दर्ज था. चिकित्सालय तथा ओटी में साफ-सफाई की स्थिति खराब पाई गई. उक्त के दृष्टिगत जीवन रेखा चिकित्सालय को टीम द्वारा सील कर दिया गया.

बिजली विभाग ने 289 अवैध कनेक्शन के केबल काटे

बिजली विभाग के एसडीओ शुभम् ने बताया कि नरहीं गांव के चेकिंग अभियान में कटिया फंसा कर बिजली के का दुरूपयोग करने वाले 289 लोगों का केबिल काटा गया है जबकि 72 बड़े बकाएदारों को कनेक्शन काटा गया है. बकाये का भुगतान करने को कहा गया है. आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा.

गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी से कटान की गति तेज होने से तटवर्ती लोगों में भय का माहौल

उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी ने कटान की गति काफी तीब्र होने से तटवर्ती लोगों मे भय का माहौल बना हुआ है. नदी के तेज प्रवाह में कटान रोधी कार्य भी काफी प्रभावित हो रहा है. सूचना पर उप जिला मजिस्ट्रेट आत्रेय मिश्र उत्तरी दियरांचल के गोपाल नगर टाडी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. घाघरा के कटान के गति को देखते हुये श्री मिश्र ने वहां के बाशिंदे को अविलंब उस कटान स्थल को छोड़ने व कहि और अपना आशियाना बनाने की सलाह दी.

अज्ञात युवती ने जयप्रभा सेतु से सरजू नदी में लगाई छलांग, नाविकों का बचाने का प्रयास विफल

जयप्रभा सेतु पर रेलिंग में दुपट्टा बांध कर उक्त युवती फांसी लगाना चाह रही थी. यह देख राहगीर उसे बचाने के लिए उसके तरफ दौड़ पड़े. लोगों को अपनी तरफ आते देख युवती ने पुल से सरजू नदी में छलांग लगा दिया.

बलिया- गड़वार मुख्य मार्ग पर मिड्ढा गांव के समीप 11000 वोल्टेज के चपेट में आया कंटेनर, ड्राइवर की ऑन स्पॉट मौत

मंगलवार की सुबह पेट्रोल पंप से कंटेनर लेकर बलिया की तरफ जा रहे थे. अभी मिड्ढा गांव के समीप वाहन पहुंचा था कि मार्ग के किनारे से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट की तार से वाहन सट गया. तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी।जिससे पूरे कंटेनर में करेंट आ गया. मौके पर ही करेंट की चपेट में आने से विनय की मौत हो गई.

महिला ने अपने चाचा पर पिता की अचल संपत्ति को जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप

बेल्थरारोड, बलिया. सीयर ब्लाक क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी एक महिला सावित्री उर्फ सुमित्रा ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि मेरे पिता के मंद बुद्धि होने का फायदा उठाकर मेरे चाचा …

आचार्य परशुराम चतुर्वेदी जयंती समारोह में कृतियों पर खूब हुई चर्चा

जिला जज जितेंद्र कुमार पांडे ने भी अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि न्याय के लिए उनकी हर स्तर पर बातें सुनी जाएंगी. न्यायिक अधिकारी भी न्याय चाहते हैं ऐसे में अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी एक-दूसरे का सम्मान जरूर करें कभी भी कोई मामला हो तो उसे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा ना बनाएं.