श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा का सीओ ने लिया जायजा

रविवार को देर शाम जहां जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी के साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली वहीं पर सोमवार को दोपहर में नगर क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने यज्ञ स्थल, प्रवचन पंडाल, भोजन व्यवस्था, भोजनालय, जलपान गृह के साथ बाहर से आने वाले लोगों के निवास स्थल एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया.

मनियर नवका ब्रह्म मेले में स्वास्थ शिविर का उद्घाटन

प्रतिवर्ष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामाजिक चेतना समिति द्वारा किया जाता है जिसमें मेले में आए श्रद्धालुओं को मुफ्त इलाज एवं दवा का वितरण किया जाता है.

news update ballia live headlines

अराजक तत्वों ने टाउन हॉल पर किया कब्जा, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

बलिया. टाउन हॉल परिसर में बने बापू भवन ट्रस्ट की स्थापना 1969 में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया गया था। 1969 से लेकर इसके …

बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ाने के लिए शिक्षक, शिक्षा मित्रों को दी गई ट्रेनिंग

दुबहर के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में

प्रशिक्षक डॉ.अब्दुल अव्वल, अल्ताफ अहमद, अम्बरीश ओझा, नित्यानंद तिवारी,अमित सिंह ने प्रोजेक्टर और गतिविधियों के माध्यम से निपुण भारत मिशन के बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बच्चों में बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया.

यश कुमार की पहेली, चौकाने वाला है फर्स्ट लुक

यश के पहेली का ये फर्स्ट लुक काफी चौकाने वाला है. फर्स्ट लुक में यश 2 शेड में दिख रहे हैं. एक मे ठेठ गवई अंदाज और दूसरे में शहरी लुक काफी रोमांचित करने वाला है. फर्स्ट लुक रिवील होते ही सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप्स में खूब शेयर किये जा रहे हैं.

बांसडीह इंटर कॉलेज में ‘विविधता में एकता, भारत की विशेषता’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम केवल भारत के सीमा तक ही अपने सभ्यता, परंपरा एवं संस्कृति को सीमित नहीं रखते हैं. हमारे ऋषियों मुनियों हमारे गौरव शाली परंपरा ने हमारे वसुधैवकुटुम्बकम का मार्ग दर्शन दिया है।और हम दुनिया को अपना परिवार मानते हैं  यही विविधता में एकता है.

जयप्रभा सेतु से पति के सामने पत्नी ने सरयू नदी में लगाई छलांग, शव की खोजबीन जारी

सरयू में डूबी महिला रिविलगज थाना क्षेत्र के आलेख टोला निवासी स्वर्णकार सतीश प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी 25 वर्ष बताई जाती है. सतीश प्रसाद ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर इलाज हेतु उसे छपरा लेकर जा रहा था.

पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी में हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता वह संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वर्तमान समय में हिंदी की उपादेयता विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा प्रिया सिंह प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय तथा श्रेया केसरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

गढ़ देवी मंदिर के प्रांगण में सैकड़ों लोगों का किया गया निशुल्क इलाज: डॉ कृष्णा

शिविर में दन्त रोग, फिजिशियन, हड्डी रोग और बाल रोग समेत अन्य रोगों के चिकित्सकों ने लोगों को निःशुक चिकित्सीय सुविधा प्रदान कराई. शिविर का आयोजन लायंस क्लब के नेतृत्व में किया गया.

दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोरों ने किया हाथ साफ

सूर्य प्रकाश पुत्र बालखंडी निवासी ओझा कछुआ सरबहनपुर रोज की भांति अपनी ग्लैमर मोटरसाइकिल यूपी 60 ए ए 4209 दरवाजे पर खड़ा कर सो गए. सुबह सोकर उठे तो उनकी मोटरसाइकिल दरवाजे से गायब थी.

फार्मेसी संस्थान में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवस

डॉ विनय वर्मा ने कहा कि
फार्मासिस्ट दिवस समाज के स्वास्थ्य सेवा वितरण में फार्मासिस्ट के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने और पुरस्कृत करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है. हर साल फार्मासिस्ट के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव को प्रदर्शित करने के लिए एक नई थीम फार्मासिस्ट यूनाइटेड इन एक्शन फॉर द वर्ड है जो बहुत उपयुक्त हैं जो दर्शाता है.

चिरैया का मंचन देख भावुक हुईं जिलाधिकारी

नाटक का उद्देश्य लोगों को भूर्ण हत्या को रोकना और लड़कियों के प्रति भेदभाव ना करने के लिए जागरूक करना था. लगभग 20 मिनट की इस प्रस्तुति को देख कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई.

पिकअप और टैम्पो में जोरदार भिड़ंत, 4 महिला सहित 5 चोटिल, वाहनों के उड़े परखच्चे

उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड -नगरा राजमार्ग पर ग्राम विडहरा मंदिर के पास शनिवार को 12 बजे दिन में एक पिकअप तथा टैम्पो के आमने-सामने की भिड़ंत में 4 महिला सहित पांच लोग चोटिल हो गए। घटना में एक आशा बहु तथा दुर्घना में शामिल टैम्पो चालक बब्बन शामिल रहा. घटना होते ही मौके पर चीख-चिल्लाहट मच गई.

वोकल फार लोकल के अंतर्गत ओडीओपी उत्पाद एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन

वोकल फार लोकल की अवधारणा पर जनपद में ओ०डी०ओ०पी० उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादो की प्रदर्शनी का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बलिया द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर के प्रांगण में दिनांक 23सितंबर से 25 सितंबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 23 सितंबर को प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद के मा० सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त जी द्वारा किया गया.

बड़ा गांव में वाराणसी हॉस्पिटल के नाम से चल रहे हॉस्पिटल के प्रबंधक पर नोटिस जारी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेंद्र सिंह रावत ने बड़ा गांव में वाराणसी हॉस्पिटल के नाम से चल रहे हॉस्पिटल के प्रबंधक पर नोटिस जारी कर 2 दिन के अंदर चिकित्सकीय भौतिक प्रमाण पत्र अंतरा रोगी, बाह्य रोगी रजिस्टर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया कार्यालय द्वारा जारी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दो कार्य दिवस के अंदर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है.

त्रैमासिक योग प्रशिक्षण का समापन

बैरिया, बलिया. उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्बारा संन्चालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण का समापन द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया बलिया पर शुक्रवार को हुआ.   समारोह में प्रशिक्षार्थियों ने योग का प्रदर्शन किया. …

जिलाधिकारी ने किया रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बलिया के तत्वावधान में 23 सितम्बर 2022 को प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत “रिवर रेचिंग कार्यक्रम का आयोजन गंगा नदी शिवरामपुर घाट पर किया गया.

हर्षोल्लास से मनाई गई  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रथम विधायक बलिया सदर पं. राम अनन्त पांडेय की जयंती

गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि पं. जी देश की आजादी के लिए जीवन भर संघर्ष करते हुए अनेकों बार जेल यात्रा किए, जिसके फलस्वरूप देश आजाद हुआ और हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं.

सरयू नदी में डूबे दोनों बालकों का मिला शव

खरीद दलित बस्ती के निवासी किशन कुमार(15 वर्ष )पुत्र चन्देश्वर राम एवं अनीस कुमार (16 ) पुत्र उमेश राम,बस्ती के बच्चों के साथ गुरुवार को पूर्वान्ह गांव के सामने सरयु नदी के आ गए बाढ़ के पानी में नहा रहे थे. उसी दौरान सभी बच्चे डूबने लगे.

मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में हुई महिलाओं की गोष्ठी

महिला आरक्षी राखी मिश्रा ने कहा कि महिला और पुरुष के बीच की असमानता कई समस्याओं को जन्म देती है,जो राष्ट्र के विकास में बड़ी बाधा के रूप में सामने आ सकती है. कहा कि यह महिलाओं का जन्मसिद्ध अधिकार है कि समाज में पुरुषों के बराबर महत्व तथा अधिकार मिले.