समाजसेवी गंगासागर ने छठ व्रतियों को साड़ी फल एवं पूजन सामग्री का किया वितरण

समाजसेवी श्री मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों एवं असहायों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना ही मनुष्य का परम धर्म होना चाहिए. प्रत्येक समर्थवान व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ भाग आर्थिक रूप से विपन्न लोगों की मदद करने में अवश्य खर्च करने चाहिए. यही वास्तविक पुण्य एवं धर्म है.

सिंहपुर-कर्ची परिवा मार्ग पर रेलवे समपार बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

बलिया. फेफना क्षेत्र के सिंहपुर -कर्ची परिवा मार्ग पर रेलवे समपार बनाने को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को क्षेत्रवासियो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को धरना 10वे दिन भी जारी …

छठ पूजा के लिए सजा फलों का बाजार

छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से शुरू हुई. इसदिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं. इसको लेकर कद्दू खरीदना अनिवार्य रहता है. इसलिए कद्दू के दाम में उछाल रहा. भारी मांग की वजह से 50 रुपये से लेकर सौ रुपये तक कद्दू बाजार में बिके। गली-मुहल्लों, चौक-चौराहों और थोक के साथ खुदरा मंडियों में अलग-अलग रेट देखने को मिला. बाजार में कद्दू 50 से 60 रुपए किलो मिल रहा था.

द्वाबा के मालवीय पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह को पुण्यतिथि पर किया याद

बैरिया, बलिया. द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले एवं पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कालेज सुदिष्टपुरी के परिसर में मनायी गयी। शुरुआत मैनेजर सिंह के चित्र …

road accident Symbolic

बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर निवासी आशीष सिंह उर्फ डंपी 35 वर्ष पुत्र रामनाथ सिंह बाइक से रसड़ा से बाजार करके घर जा रहे थे की अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में एक युवक से जोरदार टक्कर हो गई.

गड़हा विकास मंच के बैनर तले होगा कलाकारों का जमावड़ा, अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान करेगा आयोजन

–अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान करेगा आयोजन नरही, बलिया. अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा 5 नवंबर को आयोजित होने वाले हरिशंकर राय स्मृति विशाल गड़हा महोत्सव …

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बलिया कोर्ट में तलब

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरण पोषण के लिए परिवार न्यायालय में अर्जी दाखिल की है. कोर्ट ने पवन सिंह को 5 नवंबर को कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है.

जय श्री राम खेलावन बाबा रात्रिकालीन प्रतियोगिता -2022 के फाइनल मुकाबले में सुवरहां की टीम को मिली जीत

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया. फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का नजारा प्रस्तुत किया. जिसमें सुवरहां की टीम ने खेल के सभी प्रारूपों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्जा जमाया.

डाला छठ के मौके पर जनता फ्रंट ने 451 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, फल और अन्य पूजन सामग्री वितरित की

जनता फ्रन्ट के महामंत्री राजेश कुमार द्विवेदी (राजेश्वर) ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही परमात्मा की सच्ची आराधना है.

दियारे में आई भयंकर बाढ़ से सभी फसलें नष्ट, सरकार ने किसानों को किसी प्रकार का नहीं दिया मुआवजा- जियाउद्दीन रिजवी

पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने एक बयान जारी कर कहा. उन्होंने कहा कि किसानों के धान की फसल पानी के अभाव में सूख गई। वहीं दूसरी तरफ दियारे में आई भयंकर बाढ़ से सभी फसलें नष्ट हो गई, लेकिन सरकार के द्वारा अब तक किसानों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया. दियारे में मवेशियों को चारा का अकाल पड़ गया है. वहीं सरकार के बयान वाज अधिकारी और मंत्री सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं कर रहे है.

मनोरी स्टेशन पर 1 मिनट के लिए ट्रेनों का ठहराव

गोरखपुर से 29 अक्टूबर, 2022 से प्रस्थान करने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस 19.54 बजे मनौरी स्टेशन पहुँचकर 19.55 बजे प्रस्थान करेगी तथा यह अपने मार्ग में भरवारी स्टेशन 09.00 पहुँचकर 09.01 बजे, सिराथू स्टेशन 09.18 पहुँचकर 09.20 बजे तथा खागा 09.40 पहुँचकर 09.42 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार कानपुर अनवरगंज से 30 अक्टूबर, 2022 से प्रस्थान करने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस 08.43 बजे मनौरी स्टेशन पहुँचकर 08.44 बजे प्रस्थान करेगी.

राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा

बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया. उनके साथ मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता, पूर्व प्रधान असना योगेश सिंह ,प्रधान आचार्य देव शरण राजभर ,धर्मेंद्र राजभर ,विनोद सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे.

परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान ने शैक्षणिक कार्यक्रम और प्रभात फेरी में बच्चों को पढ़ाना है, गरीबी को हटाना के लगे नारे

विगत 15वर्षों से एकलव्य मिशन अपने शैक्षणिक कार्यों एवम निचले स्तर के गरीब असहाय के प्रति उनके जीवन में शिक्षा का एक ज्योति जगाना, मुख्य उद्देश्य रहा है और सदैव रहेगा.

आखार की क्रिकेट टीम ने सिकंदरपुर की टीम को हराकर शिल्ड पर किया कब्जा

क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच अखार और सिकंदरपुर के टीम के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर के खेल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अखार की टीम ने 83 रन का लक्ष्य दिया. जिसका पीछा करते हुए सिकंदरपुर की टीम ने मात्र 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

मारपीट की घटना में 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सिसैण्डकला गांव निवासी राजकुमार सिंह पुत्र कमला सिंह गांव के समीप बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे गिरे हुए पाए गए। गिरे होने की सूचना कुछ लोगों द्वारा उनके परिजनों को दी गया. इसके बाद उन्हें सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया।जहां डॉक्टर ने राजकुमार सिंह को मरा हुआ घोषित कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध शराब से लदा वाहन

थाना सुखपुरा पुलिस ने गुरूवार को अंग्रेजी शराब से लदी एक पीकप वाहन को बरामद किया. पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुखपुरा पुलिस को यह सफलता मिली.

तरछापार गांव में लोहे के स्टैंड फैन से करंट लगकर व्यक्ति की मौत

उभांव थाना क्षेत्र के तरछापार गांव में गुरुवार को लोहे के स्टैंड फैन को हटाते वक्त प्रभावित करंट में आने से एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.

गड़वार थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में रामलीला का हुआ शुभारंभ

गड़वार, बलिया. गड़वार थाना अंतर्गत दामोदरपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को रामलीला का शुभारंभ हुआ. प्रथम दिन मुख्य अतिथि जैनेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ मिंटू पाण्डेय द्वारा रामायण की …

व्यापार मंडल ने पूर्व महामंत्री को दी अंतिम विदाई

बलिया. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सहतवार के पूर्व महामंत्री सत नारायण प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह तड़के निधन हो गया।   इससे व्यापारी समाज में शोक की लहर फैल गई। मौके …

road accident Symbolic

बाइक और साइकिल के टक्कर में किशोर गंभीर रूप से घायल, मालगाड़ी के धक्के से युवती की मौत

बलिया छपरा रेलखंड के मध्य दल छपरा रेलवे स्टेशन के पूरब पोल संख्या 33/ 41 व 33/43 के मध्य बुधवार की शाम मालगाड़ी के धक्के से एक अज्ञात लगभग 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई.