Author: सेंट्रल डेस्क
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेल-कूद तथा शारीरिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु शासन के निर्देश अनुसार खेल-कूद एवं शिक्षा को अंशकालिक संविदा पर अनुदेशकों की नियुक्ति के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा कार्यालय तथा नेट के आकड़ों में आ रहे अन्तर को सुधार करने के लिए प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा है.
ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन के द्वारा प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के सिंचाई व जल संसाधन मंत्री तथा प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन और प्रमुख अभियन्ता, यांत्रिक सिंचाई विभाग, यूपी को जिलाधिकारी महोदय एवं अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड-2, के माध्यम से 11 सूत्री ज्ञापन/मांगपत्र दिया गया.
जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े तेवर अख्तियार कर लिए हैं. अब शिकायत की पुष्टि होने पर सिर्फ कोटेदार ही नहीं, पर्यवेक्षक भी नपेंगे. जिलाधिकारी ने शिकायतों के लिए एक नम्बर भी सार्वजनिक किया है. इस आदेश से वह कोटेदार जो घपलेबाजी के माहिर खिलाड़ी हैं, उनमें हडकम्प मचा हुआ है.
