Author: सेंट्रल डेस्क
बांसडीह(बलिया)। बासडीह के व्यवसायी राजू गुप्ता हत्याकांड मामले मे सलेमपुर लोकसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतुल ओझा ने एसडीएम बासडीह राधेश्याम पाठक को मुख्यमन्त्री के नाम पत्रक देकर हत्या की उच्चस्तरीय जाँच की माँग के अलावा उनके परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता व उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी एवं सुरक्षा की माँग की है
बलिया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की सनातन साधना स्थली काम दहन भूंमि कामेश्वर धाम कारो का वार्षिकोत्सव वैशाख शुक्ल नवमी 4 मई से प्रारम्भ होकर ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया दिनांक 14 मई तक पूज्य संत स्वामी श्री राम बालक दास जी महाराज श्री सीताराम प्रमोद वाटिका सुरेमनपुर के सानिध्य में सम्पन्न होगा.
गाजीपुर। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर जिला चिकित्सालय में कुत्तों का मुखौटा लगाकर अनोखा प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थी. जिन पर जिला अस्पताल सहित पूरे जनपद मैं कुत्ता काटने के इंजेक्शन न होने की बात कहते हुए चिकित्सा के मौलिक अधिकार हनन का उल्लेख किया गया था.
पंदह(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह मिट्टी का खनन करते समय जेसीबी ट्रैक्टर का वीडियो गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक बलिया सुजाता सिंह को भेज दिया.
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मौके पर ही ट्रैक्टर व जेसीबी को पकड़ लिया. लेकिन पुलिस एक ट्रैक्टर ट्राली को ही थाने पर ले आने में कामयाब हो सकी.
सुखपुरा(बलिया)।समाज के निर्माण नारों से नहीं नीतियों से होता है. नीतियों पर चलकर ही हम समाज व राष्ट्र को सफल बना सकते हैं. कामरेड शिवजी सिंह एडवोकेट ने अपने पूरे जीवनकाल में गुणवत्ता युक्त राजनीति की. वह दलित शोषित एवं पीड़ितों के हक व हकूक के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे. उनके आचरण वह नीतियों को आत्मसात कर हमें समाज और राष्ट्र को आगे ले जाने का संकल्प लेना होगा और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
रेवती(बलिया)। मनुष्य परिस्थितियों का दास होता है. परिस्थितियों के अनुसार मनुष्य की दिनचर्या बदलती रहती है. उक्त बातें नगर के उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शिव -शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के चौथे दिन मानस मर्मज्ञ बाल व्यास शक्तिपुत्र महाराज ने कही. कहा कि संकट काल में मनुष्य को भगवान का स्मरण होता है.
त्वचा में निखार
नींबू में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो त्वचा में निखार बनाए रखते हैं जिससे त्वचा के दाग धब्बे साफ हो जाते हैं ।
वजन कम करें
मोटापे से परेशान है तो यदि सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद का सेवन करें तो पेट में जमा चर्बी कम होना शुरू हो जाती है और कुछ ही महीनों में मोटापे से निजात मिलता है ।
