

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. शहर में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 7 बजे सतीश चंद्र कॉलेज के पास अचानक बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया। उस समय स्कूल बसें बच्चों को लेकर वहां से गुजर रही थीं। खंभा गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, हालांकि संयोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 10 स्कूल बसें एक के पीछे एक आ रही थीं और उनमें बड़ी संख्या में बच्चे सवार थे। तभी अचानक बिजली का खंभा सड़क पर गिर पड़ा। बस चालकों ने तुरंत बसें रोक दीं, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है। कुछ दिन पहले ही यहां बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए थे। उस दौरान बारिश का पानी जमा होने से पूरे पानी में करंट फैल गया था। उसी दौरान स्कूल जा रही दो बच्चियां पानी में उतरीं और करंट लगने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी।
लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जर्जर खंभों और तारों को ठीक नहीं किया जा रहा, जिससे बच्चों और राहगीरों की जान खतरे में पड़ रही है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इलाके में बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कराया जाए।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

