

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. बैरिया तहसील के पास स्थित दीक्षा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने अस्पताल को सील करा दिया। अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
सीएमओ ने बताया कि यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था। हालांकि अब तक इस अस्पताल पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई या विभाग को ऐसे अस्पताल के बारे में क्यों नहीं पता चल पाया था, इस बारे में वह कुछ नहीं बोले.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मामला जगदेवा गांव की अनीसा देवी (25) की मौत से जुड़ा है। 19 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे दीक्षा हॉस्पिटल ले गए, जहां ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पटना रेफर किया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के परिजन शव लेकर पुनः दीक्षा हॉस्पिटल पहुंचे तो हंगामा हो गया। इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग निकले। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इसी बीच सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास, डॉ. अभिषेक मिश्र और सीएचसी प्रभारी राकेश सरोज की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

