शास्त्री व आचार्य परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र वितरण 13 मई से

बैरिया(बलिया)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय वाराणसी द्वारा संचालित शास्त्री-आचार्य परीक्षा 15 मई से शुरू हो रहा है. उक्त आशय की जानकारी देते हुये द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के प्राचार्य डा अरविन्द कुमार राय ने बताया कि परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र का वितरण 13 मई को महाविद्यालय के कार्यालय से होगा. सम्बन्धित छात्र-छात्राएँ समय से उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE