

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से हल्दी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने की।
बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है, जिसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने, जबरन रंग लगाने, अश्लील गीत बजाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह तय किया गया कि प्रधान व व्यापार मंडल के सहयोग से हल्दी ढाले पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, ताकि बाजार क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके। इससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में आसानी होगी तथा किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
अंत में थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह, प्रधान रेपुरा मोती चौधरी, सुभाष मिश्र, उद्धो चौबे, प्रधान बजरहा बीरबहादुर, अखिलेश यादव, अनिल तिवारी, सितारा खां, अब्दुल रहमान व व्यापार मंडल के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

