

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. थाना क्षेत्र हल्दी में सोमवार देर रात आपसी रंजिश को लेकर हुए गोलीकांड से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन अवैध हथियारों के साथ दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। ग्राम भरसौता निवासी आयुष सिंह एक मांगलिक कार्यक्रम से भोजन कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह हल्दी चट्टी के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आयुष गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल के पिता अभिमन्यु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोनवानी–बसुधरपाह मार्ग से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अतुल सिंह पुत्र कुंवर प्रवीण सिंह निवासी पश्चिम टोला हल्दी तथा शिवम सिंह पुत्र नथुनी सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना हल्दी शामिल हैं। तलाशी के दौरान अतुल सिंह के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि शिवम सिंह के पास से एक नाजायज चाकू मिला।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ पहले से गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी कर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गोलीकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रहीं है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

