Skip to content
25 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • कटिया मार बिजली चुराते देख भड़क गए डीएम
  • देश दुनिया

कटिया मार बिजली चुराते देख भड़क गए डीएम

कार्तिक पूर्णिमा स्नान व ददरी मेले की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है. डीएम गोविंद राजू एनएस व पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने रविवार को महावीर घाट गंगा स्नान, पशु मेला व मीना बाजार स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने नगर पालिका व लोनिवि के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को निर्देशित किया ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके
News Desk 24 October, 2016 1 minute read
dm_sp

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान व ददरी मेले की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है. डीएम गोविंद राजू एनएस व पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने रविवार को महावीर घाट गंगा स्नान, पशु मेला व मीना बाजार स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने नगर पालिका व लोनिवि के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को निर्देशित किया ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके.

अतिक्रमण पर सख्त डीएम-एसपी

डीएम-एसपी विचलाघाट पुलिस चौकी के पास पहुंचे. वहां चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त ने बताया कि पहले मेलार्थियों का सुगम रास्ता यही हुआ करता था, लेकिन अब चंद भू-माफियाओं के कारण यहां बिना नक्शा पास हुए घर बनता गया. यह डूब क्षेत्र है और यहां घर बन ही नहीं सकता. एसपी वैभव कृष्ण ने तो इतने अतिक्रमण पर आश्चर्य तक जताया. डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं, मौके पर कटिया लगाकर बिजली जलाते हुए देख डीएम भड़क गए. बिजली विभाग के अधिकारी को कटियामारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा.

डीएम का सुरक्षित जगह निर्धारित कर बैरिकेडिंग पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आने जाने वाली जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त ने लोगों की सुगमता के लिए अपने जरूरी सुझाव दिए. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्नान घाट जितना लंबा हो सके, बनाया जाए ताकि एक जगह ज्यादा भीड़ न हो. किसी प्रकार की अनहोनी की सम्भावना न हो, इसके लिए स्नान के लिए पर्याप्त गहरे पानी के बाद मजबूती से बैरिकडिंग की व्यवस्था कराने को कहा. घाट पर लोगों ने बताया कि अभी दस दिनों में पानी घटेगा. इस पर डीएम ने कहा कि अभी चार-पांच दिन इंतजार करने के बाद सुरक्षित जगह निर्धारित कर बैरिकेडिंग करा दें. पशु मेला स्थल पर के निरीक्षण के दौरान जमीन समतलीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराने को कहा. इस दौरान एडीएम मनोज सिंघल, ईओ संतोष मिश्र, जल निगम एक्सईएन फणींद्र राय, लोनिवि के अधिकारी मौजूद थे.

गंदगी देख भड़के डीएम-एसपी

जिलाधिकारी व एसपी ने शहर के नीचे उतरने के बाद स्नान घाट तक का स्थलीय निरीक्षण किया. गायत्री पीठ के पास सड़क किनारे कूड़े का अंबार देख दोनों अधिकारी एकाएक रूक गए. नगरपालिका अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शीघ्र इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था ढ़ूढ लें. मेला में आने-जाने का रास्ता यही है और इतनी गंदगी यहां ठीक नहीं है. स्थलीय निरीक्षण के बाद जरूरी जगहों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश भी नगरपालिका को दिए.

मेले से पहले सड़क होनी चाहिए दुरुस्त

डीएम व एसपी ने स्नान घाट तक के रास्ते को सुगम व मरम्तीकरण के लिए लोनिवि के अधिकारी को निर्देशित किया. रास्ते में जहां भी कमियां मिली, उसे दुरूस्त कराने का निर्देश दिया. कहा कि मेला शुरू होने से पहले हर हाल में सड़क व पटरी दुरुस्त होनी चाहिए. पटरी से झाड़-झंखाड़ साफ करवा कर ठीक करा दें. रोड के किनारे कहीं-कहीं गड्ढ़े मिले, उसे भी भरवाने को को कहा. बताया कि चकरप्लेट लगाते समय ध्यान रहे कि उसे लॉक जरूर कर दें, ताकि इधर-उधर न हो सके.

Tags: मेला

Post navigation

Previous: डीएम ने दर्जनभर बूथों का किया औचक निरीक्षण
Next: आजमगढ़ टू बलिया वाया सर्जिकल स्ट्राइक इन रसड़ा

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026
Ghar ka Bantwara Bhojpuri Movie 1
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान

You may have missed

Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026
Bansdih spl SIR
  • जिला जवार
  • बांसडीह

नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.