Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • हल्दी में दबंगों का कहर, खेत में चर रही गाय को हटाया तो पशुपालक पक्ष के दर्जन भर लोगों का पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

हल्दी में दबंगों का कहर, खेत में चर रही गाय को हटाया तो पशुपालक पक्ष के दर्जन भर लोगों का पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

थानाध्यक्ष हल्दी ने बताया कि सुरेन्द्र पाण्डेय की तरफ से तहरीर मिल चुकी है.आरोपियों को पकड़ने के लिए रात से ही दबिश दी जा रही है.जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.
Remote Desk 25 October, 2021 1 minute read
Haldi Maarpeet

हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर पिता-पुत्र पर टूटा. यहां के कठहीं गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय के मिर्च के खेत में एक गाय चर रही थी। फसल को बचाने के लिए उन्होंने गाय को खेत से बाहर कर दिया. यह बात गाय पालने वाले लोगों को इतनी नागवार गुजरी कि दर्जनभर लोगों ने मिलकर रविवार की देर शाम पिता व पुत्र पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और गंभीर रुप से घायल पिता-पुत्र को हास्पिटल पहुंचाया.यह जानकारी ग्रामीणों को हुई तो दर्जनों की संख्या में हास्पिटल पर पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

हल्दी थाना क्षेत्र के कठहीं गांव निवासी सुरेन्द्र पान्डेय 50 वर्ष पुत्र श्रीराम पान्डेय तथा उनके लड़के दीप शंकर पाण्डेय 18 वर्ष कृपालपुर-पुरास मार्ग के पास मिर्च का खेत है. इसी खेत में एक चरवाहे की गाय घुस आई थी जिसे हटाने पर विवाद हुआ।

रविवार देर शाम चरवाहे के साथ करीब 10-12 की संख्या में लोग लाठी,डण्डे व धारदार हथियार के साथ उनके खेत पर पहुच गए और जहाँ सुरेंद्र पाण्डेय अपने लड़के के साथ मौजूद थे,वह पहुंचते ही सभी ने मिलकर लाठी डंडे व धारदार हथियार से सुरेन्द्र पाण्डेय तथा उनके लड़के दीपशंकर के ऊपर प्रहार लहुलुहान कर दिया.आस-पास के लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और अन्य उपस्थित लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुचाया.जहाँ सुरेंद्र की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

थानाध्यक्ष हल्दी ने बताया कि सुरेन्द्र पाण्डेय की तरफ से तहरीर मिल चुकी है.आरोपियों को पकड़ने के लिए रात से ही दबिश दी जा रही है.जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 या 102 पर फोन करने लगे ताकि पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया जा सके.रविवार की रात क्षेत्र के कठही गाँव मे हुए पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले के बाद परिजनों द्वारा कई बार 108 व 102 पर फोन किया गया.जिसमें 108 पर फोन ही नहीं जा रहा था.तो वही 102 पर फोन करने के करीब चार घंटे बाद सीएचसी रेवती से एम्बुलेंस सीएचसी सोनवानी पहुची.जब कि सीएचसी सोनवानी पर 108 खड़ी थी.वही 102 पर फोन करने पर बार बार सिर्फ उनकी स्थिति व लोकेशन की जानकारी ली जा रही थी.लेकिन उनके द्वारा तत्काल सुविधा उपलब्ध नहीं कराये जाने से क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है.लोगों ने उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कार्यवाही की मांग की है.

( हल्दी से आरके की रिपोर्ट)

Tags: मारपीट हल्दी

Post navigation

Previous: केसरवानी वैश्य समाज रेवती के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
Next: अविनाश कुमार सिंह उभांव थाने के नए थानाध्यक्ष होंगे

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.