बांसडीह थाना समाधान दिवस पर आला अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं

बांसडीह,बलिया. शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन बांसडीह कोतवाली परिसर में किया गया। जहां जिले के आलाधिकारियों में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार और सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी मौजूद रहे।


सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि कुल 6 मामले आये जिसका समाधान किया गया। तीन मामले राजस्व के व दो आपसी विवाद के थे जिसके निस्तारण किया गया। एक मामला न्यायालय से जुड़े होने के चलते उसमें बोलना उचित नहीं था। न्यायालय के आदेश आने तक कार्य बंद रखने का निर्देश दिया गया।


अधिकारी द्वय ने लोगों को आगाह किया गया कि नवरात्रि का समय चल रहा है। फिर विजयदशमी का मेला भी लगेगा। क्षेत्र में शांति कायम रखने में आप सब का सहयोग अपेक्षित है। अगर किसी भी मामले को तूल दिया जायेगा या कानून हाथ में लेकर कोई अत्याचार करेगा तो बर्दाश्त नही किया जायेगा। पुलिस हमेशा मुस्तैद रहेगी। हर चट्टी चौराहों पर पुलिस की नजर रहेगी।


प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखे। दशहरा में कही भी किसी प्रकार का कोई भी बवाल करेगा तो उसे बक्शा नही जाएगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी के अलावा प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय, लेखपाल तारकेश्वर सिंह, अक्षयबर पांडेय, श्रीराम प्रसाद, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, बसन्त सिंह, कुबेर यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।
(बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE