Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • भोजपत्तर
  • भोजपुरी में मनोरंजन की मिलेगी फुल डोज, प्रथम भोजपुरी डिजिटल जंक्शन हुआ लॉन्च
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • स्पेशल/Exclusive

भोजपुरी में मनोरंजन की मिलेगी फुल डोज, प्रथम भोजपुरी डिजिटल जंक्शन हुआ लॉन्च

Remote Desk 13 August, 2021 1 minute read
Bhojpuri Digital platform

 

नोएडा/बलिया. कोरोना पैंडेमिक में मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्‍यम सिनेमाघर बंद हो गए और खुले भी तो शर्तों के साथ तो उसकी लोगों ने मनोरंजन के लिए टीवी और डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया। इसी को ध्‍यान में रखकर भोजपुरी के पहले डिजिटल जंक्शन पूरे देसी अंदाज में लांच कर दिया गया है.

मितवा टीवी के नाम से लांच यह भोजपुरी का अब तक का प्रथम डिजिटल मनोरंजन जंक्शन है. मितवा टीवी को मीडिया के दिग्गजों ने नोएडा स्थित मुख्यालय में प्री-लॉन्च पूजा समारोह के साथ बुधवार को लॉन्च किया गया.

 

इस शुभ अवसर पर मितवा टीवी के प्रबंध निदेशक राघवेश अस्थाना ने कहा कि भोजपुरी डिजिटल मीडिया एक नवीन और विशिष्ट उद्योग है. मितवा का लक्ष्य भोजपुरी भाषी दर्शकों को उस विषय या कार्यक्रम को प्रस्तुत करना है, जिसे वे देखना और सराहना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मितवा का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण भोजपुरी मनोरंजन और अन्य क्षेत्रीय देसी कार्यक्रमों को एक मंच पर लाना है. मितवा टीवी का उद्देश्य भोजपुरी मनोरंजन जगत को विश्व पटल पर लाना है, जो आज समय की आवश्यकता है.

 

बता दें कि राघवेश अस्थाना को मीडिया में तीन दशकों से अधिक का रचनात्मक अनुभव रहा है. भारत के महान फिल्म निर्देशक पदमश्री एवं दादासाहेब फाल्के सम्मान से सम्मानित के बालाचंदर और टी रामाराव से प्रशिक्षित राघवेश अस्थाना, जी, यूटीवी, स्टार विजय, राडान मीडिया वर्क्स में वरिष्ठ पदों पर सेवारत रहे हैं.

इसके अलावा वो महुआ टीवी सहित कई क्षेत्रीय मनोरंजन और समाचार चैनलों के सीईओ भी रह चुके हैं. कार्यक्रम में कंपनी के अन्य निदेशक रितेश कुंवर जी भी उपस्थित थे, जिनके पास मीडिया में दो दशकों से अधिक का अनुभव है. उनके कार्य के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. रितेश ने व्यापक रूप से प्रशंसित ऑन एयर डिज़ाइन, मोशन ग्राफिक्स, एड फिल्म्स, टीवी प्रोमो, कहानियों पर कार्य किया है.

 

मितवा टीवी के लांच के शुभ अवसर पर रितेश ने कहा कि मितवा टीवी अपने देसी मनोरंजन जंक्शन के माध्यम से भोजपुरी दर्शकों को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने के लिए एक सामयिक और अद्भुत पहल है, जिसको शीघ्र ही ओटीटी के साथ-साथ सेटेलाइट चैनल के रूप में भी लॉन्च करने की योजना है. कपंनी के सीईओ अविनाश राज ने कहा कि वे दर्शकों को ऐसे कार्यक्रम एवं देसी मनोरंजन के विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ये कार्यक्रम मनोरंजन के साथ साथ सामजिक एवं पारिवारिक सद्भाव से ओतप्रोत हो और पूरे परिवार को एक साथ रखने की क्षमता रखती हो. उन्होंने आगे कहा कि मितवा टीवी ऐप इसी नाम से प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा और दर्शक मितवा टीवी के वेबसाइट पर जाकर भी पूरे कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं.

 

मौके पर कंपनी के अन्य निदेशक सत्या चौहान एवं  सलिल श्रीवास्तव भी इस शुभ अवसर पे उपस्थित थे. इस अवसर पर अभय सिन्हा जी भी उपस्थित थे, जो  भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध नाम और यशी फिल्म्स के संस्थापक भी हैं. उन्होंने पूरे मितवा टीवी के टीम को लांच के लिए शुभकामनायें दी.

(कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: भोजपुरी सिनेमा

Post navigation

Previous: घर में चारपाई पर सो रही युवती को जहरीले सांप ने काटा, मौत
Next: क्षेत्र के विकास के लिए बना ब्लॉक ऑफिस मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हो गया

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.