पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के नाम घोषित, बलिया के देवेंद्र यादव भी सदस्य बने

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर सहारनपुर के जसवंत सैनी को मनोनीत किया है। इस आयोग में दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं जिनके नाम हीरा ठाकुर और प्रभुनाथ चौहान हैं। इस आयोग में 25 सदस्यों की भी नियुक्ति हुई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर जसवंत सैनी को उनके मनोनयन पर बधाई दी है।पिछड़ा वर्ग आयोग के 25 सदस्यों में बलिया के देवेंद्र यादव को भी जगह मिली है।
इससे पहले बुधवार को आगरा के डा. रामबाबू हरित को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। शाहजहांपुर के मिथिलेश कुमार व सोनभद्र के रामनरेश पासवान आयोग के उपाध्यक्ष बनाए गए। इनके साथ ही सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 12 सदस्य नामित किए गए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE