Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • दो दर्जन मरीजों को लेकर सीएमओ आवास पहुंचे नेताजी, सवालों के जवाब नहीं दे पाए सीएमओ
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • स्पेशल/Exclusive

दो दर्जन मरीजों को लेकर सीएमओ आवास पहुंचे नेताजी, सवालों के जवाब नहीं दे पाए सीएमओ

Remote Desk 7 May, 2021 1 minute read
CMO Ballia

बलिया. बलिया जिले समेत पूरे देश में ही कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं और बेहतर इलाज के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं लेकिन बलिया जिले के सीएमओ डॉ.राजेंद्र प्रसाद इसके लिए कितने तैयार हैं इसे जान कर आपको हैरानी होगी.

बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह तक पता नही की जनपद को वर्तमान कोविड महामारी के दौर में कितना मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है और वर्तमान में कितना ऑक्सीजन उपलब्ध है. कोविड एल-1बन्द है या चालू है, इसकी भी सही जानकारी बलिया के सी. एम.ओ. को नही है.

दरअसल शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय लगभग दर्जन भर एम्बुलेंसो और कुछ अपने निजी साधनों से लगभग दो दर्जनभर मरीजो को लेकर सीएमओ आवास पहुंच गए और कहे कि चिकित्सालय में इन मरीजो का इलाज नहीं हो रहा है. आप स्वास्थ्य विभाग के जिले के आला अफसर है, आप ही बताइए ये मरीज कहां जायं. इसका कोई उत्तर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नहीं दे पाए.

 



मीडिया की मौजूदगी में जब पूर्व मंत्री नारद राय ने सीएमओ बलिया से जानकारी चाही कि जिला चिकित्सालय में लगे वेंटिलेटर,सिटी स्कैन, डायलिसिस,आरटीपीसीआर लैब सहित अन्य जांच और दवाई तथा लोगो के जिंदगी बचाने के लिए ऑक्सीजन का क्या इंतजाम जनपद में है तो इन सब चीजों की जानकारी सीएमओ नहीं दे पाए और उठ कर यह कहते हुए चले गए कि कंप्यूटर से देख कर बताते है, लेकिन फिर भी नहीं बता पाए.
जब ऑक्सीजन की स्थिति बताने लगे तो वहाँ उपस्थित मीडिया कर्मी सहित सभी लोग आश्चर्य चकित हो गए और यह कहने लगे कि बलिया को मौत के मुँह में धकेल दिया गया है. आवश्यकता के सापेक्ष 10 प्रतिशत भी ऑक्सीजन उपलब्ध नही है. बलिया जनपद और यहाँ के लोग ईश्वर के भरोसे ही है.
इस मौके पर नारद राय ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन्स में है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु कोरोना से होगी तो तत्काल उसके परिवार एव संपर्क में आये सभी की जांच स्वस्थ्य विभाग करेगा लेकिन दुर्भाग्य है कि बलिया में इस गाइड लाइन का पालन भी नहीं हो रहा है जिससे जनपद में कोरोना दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है.

नारद राय का कहना था कि जांच रिपोर्ट 5 से 6 दिन में आ रही है, तब तक सैम्पल देने वाला व्यक्ति चारों तरफ घूम रहा है तो इससे संक्रमण फैलेगा ही. वर्षो से कीमती जांच मशीने बलिया चिकित्सालय में लगी है लेकिन मात्र दो लैब टेक्नीशियन की तैनाती न होने के कारण वह मशीन धूल फांक रही है.
सीएमओ साहब के अनुसार उनके पास टेक्नीशियन रखने और उसका खर्च वहन करने के लिए धन नहीं है. सीएमओ ने कहा कि हम 20 कंप्यूटर ऑपरेटर रिसोर्सेज से नया रखने जा रहे है. इस पर वहां उपस्थित पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि एक तरफ आप के पास फार्मासिस्ट रखने के लिए धन नही है और दूसरे तरफ कह रहे है कि 20 कंप्यूटर ऑपरेटर रखने जा रहे है . इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आप को बलियावासियो की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है.

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने कहा कि जनपद के समस्त सी ए. सी.और पी. ए.सी की हालत बद से बदतर है. साधारण दवाएं भी वहाँ उपलब्ध नही है जिसका सीएमओ के पास कोई जबाब नही था. पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व्यास जी गोंड़ ने कहा कि जिले में ना जांच है,और न दवा है . जब सीएमओ बलिया ने एम्बुलेंस से गए मरीजो के इलाज में अपने को असमर्थ बताया तो वहाँ से सभी एम्बुलेंस एव निजी गाड़िया नगर के एक प्रतिष्ठित निजी चिकित्सालय में मरीजो को ले गई और पार्टी के तरफ से सभी का मुफ्त जांच एव इलाज कराया गया.

सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”ने बताया कि आज समाजवादी पार्टी सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को जगाने के लिए वहाँ गई थी और साथ ही जनपद के चिकित्सा व्यवस्था को पारदर्शी एव सुदृण बनाने हेतु सहयोग करने की बात कहने गई थी इसी क्रम में पार्टी नेताओं ने सीएमओ से कहा भी कि आप खाली सिलेंडर हम लोगो को दीजिए हम लोग अपनी पार्टी तथा निजी स्रोतों से उसे निःशुल्क भरवाकर आप की दे रहे है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस पर भी तैयार नही हुआ.

इस अवसर पर सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव,अजय शंकर यादव,राजन कनौजिया,कामेश्वर यादव प्रधान,संजय यादव प्रधान,प्रेम शंकर चतुर्वेदी,चितेश्वर यादवप्रधान,परमात्मा पाण्डेय,अजीत यादव,श्याम बिहारी पाण्डेय, पप्पू खा,मुलायम खा कृष्णा राय,विपिन तिवारी,मदन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: सीएमओ

Post navigation

Previous: बलिया में कोरोना से तीन और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 187 पहुंची, इतने आए नए केस
Next: कोरोना संक्रमण में लापरवाही ले रही लोगों की जान, बेल्थरारोड और हल्दी से खास रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.