Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 25 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

चिलकहर : प्रदेश सरकार के अपर निदेशक गोधन डा. अरविंद कुमार सिंह पशु आश्रय केन्द्रों के औचक निरीक्षण करने जनपद पहुंचे. इस खबर से ग्राम प्रधानों, विभागीय अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों में अफरा तफरी मच गयी. डा. सिंह तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बलिया जनपद पहुंचे.डा. सिंह ने विकास खंड चिलकहर की गोपालपुर ग्राम पंचायत में बन रहे पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया.

बैरिया : जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर शुक्रवार को रानीगंज बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय में साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने सरस्वती माता के चित्र पर मालार्पण और दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया.

बैरिया : दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी गांव में गुरुवार की रात करीब 11 बजे लगी आग में तीन परिवारों की रिहायशी झोपड़ियां. वहां रखे लाखों रुपये नगदी, गहने और घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया.

सुखपुरा: मोदी, योगी और अमित शाह के नेतृत्व मे भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है. उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में 11 में से 8 सीटें लोगों ने भाजपा की झोली में डाल यह सिद्ध किया है. ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम सभा बेरूवारबारी में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के घर पर कहीं.

दोकटी : बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने तीन दिवसीय संवाद यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार के दिन इण्टर कालेज मुरारपट्टी पर स्वतंन्त्रता सेनानी रामनाथ पाठक की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर किया. सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधायक ने कहा कि पार्टी का निर्देश है कि अपने ढाई साल के कार्यकाल में पार्टी की उपलब्धियांगावों में घूमकर बताना है.

बैरिया : ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूल से लौट रही 9 वर्षीया बच्ची घायल हो गयी. ई-रिक्शा चालक मौके से भाग निकला. रास्ते से गुजरते लोगों ने घायल बच्ची को कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

• नगरा-सिकंदरपुर मार्ग के ढेकवारी मोड़ पर बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में संतोष पांडेय की मौत हो गई, जबकि चार अन्य अक्षय कुमार, गौतम राजभर, दुर्गेश पांडेय और सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गए.

• उधर, सिकंदरपुर इलाके में ही कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक और बाइक पलट गई….. इस हादसे 18 वर्षीय विवेक पांडेय और 45 वर्षीय उनकी मां मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

• मऊ जिले के मधुबन तहसील के मधुबन-बेल्थरारोड के पहाड़ीपुर खिरिया गांव के पास मंगलवार की रात बेल्थरारोड से आ रहे दो ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गए. इसके चलते लगभग सात घंटे तक आवागमन बाधित रहा.

• हनुमानगंज विकास खंड के दर्जनभर गांवों और खेतों में भारी जलजमाव से क्षुब्ध छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्र नेता आशीष राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया. ग्राम पंचायत परसपुर, सलेमपुर, छोड़हर, जीराबस्ती, ब्रह्माइन, भरतपुर, निधारिया, श्रीपुर, करनई, बसंतपुर, बासुदेवा, गुरवा में कृषि योग्य भूमि पानी में डूबी हुई है.

• नगरा क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव स्थित डिग्री कालेज में उत्तर प्रदेश किसान सभा का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ. प्रशिक्षण शिविर में अन्य जनपदों से भी किसान सभा के सदस्यों ने भाग लिया.

• विजय बहादुर सिंह आदर्श उच्च्तर माध्यमिक कैथवली में एक सम्मान समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सहायक अध्यापक अजीत कुमार गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.

• विपणन केंद्र पंदह का गोदाम पांचवे दिन भी दुकानदारों के विरोध औकैथर धरना के चलते नहीं खुला.

• सुखपुरा के गांव मठिया के धेनुकराय डेरा निवासी जय प्रकाश राजभर की 28 वर्षीय पत्नी अनीता राजभर की सर्प दंश से मौत हो गई.

• आईआरसीटीसी की फर्जी आईडी बना रेल टिकट बनाने वाले का कंप्यूटर संचालक अमरजीत चौहान को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पक्वाइनार में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से एक लाख 38 हजार रुपये का 119 तत्काल टिकट और सामान्य ई-टिकट, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल बरामद किया है.

• 2017 में स्वीकृत पूर इलाके के गौर मदनपुर में बनने वाले अग्निशमन केन्द्र की जमीन का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया. एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग की माने तो नवंबर में शुरू होगा अग्निशमन केन्द्र का निर्माण.

• कालाजार का कहर देवरिया जिले में निरंतर जारी है. कालाजार के रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. कुशीनगर, बलिया व गाजीपुर जिले भी हाईरिस्कख जोन में भी शामिल है. दरअसल बालू मक्खी के काटने से कालाजार फैलता है. यह नमी वाले स्थानों पर दीवार की दरारो, कच्चे घरों, अंधेरी दरारों व गढ्ढों आदि स्थानों में रहती हैं और अंडे देती हैं. सिंथेटिक पाइराक्साइड के छिड़काव से इससे मुक्ति पाई जा सकती है.

•एक कंपनी लोगों की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये बीमा के नाम पर लेकर फरार हो गई. इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिलाओं ने रसड़ा में कोटवारी मार्ग स्थित कंपनी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया.

• बलिया जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक हुई. जिसमें 469 करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लगी. उपायुक्त (उद्योग) के साथ लघु सिंचाई, जल निगम, लोनिवि निर्माण शाखा के अधिशासी अभियंता अनुपस्थिति पर प्रभारी मंत्री बिफर पड़े.

• समाज के कमजोर वर्गो और किन्नरों के सशक्तिकरण को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सिकन्दरपुर तहसील के समुन्द्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर गुरुवार को विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर लगाया गया.

• सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर संदवापुर निवासी प्रियंका पत्नी कमलेश खरवार ने पांच पांच मिनट के अंतराल पर तीन बच्चों को जन्म दिया. जच्चा और बच्चे चारों स्वस्थ हैं.

• उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उप चुनाव में दस के परिणाम आ चुके हैं. भाजपा और सहयोगी दल ने आठ सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. जबकि सपा ने दो सीटें अपने कब्जे में की हैं. अभी अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीट का परिणाम आना बाकी है. मऊ जिले की घोसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर विजयी हुए हैं. विजय राजभर ने सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 1758 मतों से हराया.

• UP सरकार ने अपना फैसला पलट दिया है. रोजी रोटी खोने से हताश होमगार्ड़ों को योगी सरकार ने दीपावली पर बड़ तोहफा दिया. पुलिस में ड्यूटी जारी रखेंगे यूपी के 25 हजार होमगार्ड.

• यूनियन बैंक नगरा के 59 वर्षीय कैशियर श्रीकिशुन सिंह गुरुवार की सुबह योग करने के दौरान असंतुलित होकर गिर पड़े. अचेत हो गए. आसपास के लोग उन्हें लेकर पीएचसी पहुंचे. मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. गाजीपुर जिले के खिदरा रौजा के मूल निवासी थे श्रीकिशुन सिंह.

• इसी क्रम में तिखमपुर में मजदूरी कर रहे घनश्याम राजभर पुत्र श्रीराजभर की आकस्मात मौत हो गई. घनश्याम खेजुरी खड़सरा के सरदहीं गांव के मूल निवासी थे.

• बिल्थरारोड तहसील कोटेदार संघ से जुड़े राशन दुकानदारों ने अपनी पांच सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम राजेश यादव को सौंपा.

• उधर, विकास खंड बेलहरी के सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व में सीताकुंड में बैठक आयोजित कर राशन और किरासन नहीं उठाने का निर्णय लिया है.

• इसी क्रम में दुबहर क्षेत्र के सभी कोटेदारों ने गुरुवार के दिन विपणन गोदाम टकरसन पर पहुंच कर ऑल इंडिया फेयर प्राइज एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन किया

• जुलाई और सितंबर में हुई अतिवृष्टि में बिल्थरारोड के कई गांवों में दर्जनों मकान, झोपड़ियां जमींदोज हो गई…. भौतिक सत्यापन के बाद प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा के करीब 250 पीड़ितों की सूची भी बनाई…. लेकिन मुआवजा अभी तक मात्र 48 पीड़ितों को ही मिला है

• नशे में बाइक पर स्टंट करना दो युवकों को महंगा पड़ गया. बताया जाता है कि स्टंट करने के दौरान दोनों बीच सड़क बाइक समेत पलट गए. फिर किसी तरह उठे तो नशे में ही अपने कपड़े निकाल कर फेंकने लगे. इनमें से एक का शर्ट वहां से गुजर रही किसी महिला पर जा गिरा. मौके पर मौजूद एक सिपाही ने उनकी हरकत की सूचना तत्काल मनियर थाने में दी. इसके बाद स्टंटबाज सिकंदरपुर के कठौड़ा निवासी ओमप्रकाश राजभर और रामप्रसाद उर्फ बेचु सीधे हवालात पहुंच गए.

• दुबहड़ पशु चिकित्सा केंद्र अंतर्गत पटखौली गाँव में बृहस्पतिवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया.

• सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर को घोषणा की जाएगी. इसके लिए इच्छुक व्यक्ति तीन दिन के अंदर जिला सूचना कार्यालय, जनता मार्केट स्टेशन रोड बलिया में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं.

• खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान खरीद के लिए जनपद स्तर पर कार्यशाला का आयोजन अपर जिलाधिकारी रामआसरे की अध्यक्षता में 26 अक्टूबर को शाम 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई है.

• संसदीय कार्य/ग्राम विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला शुक्रवार की शाम 05:10 बजे देव दीपावली उत्सव में सम्मिलित होने के लिए बलिया आ रहे हैं.

• संत शिरोमणि श्री श्री 108 श्री कमल दास जी वेदांती के निर्देशन में गोपालपुर गंगा तट पर आयोजित श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. महायज्ञ का समापन 26 अक्टूबर को हनुमान जयंती के दिन होगा….. जबकि भंडारा 27 अक्टूबर को होगा.

• दीपावली और छठ के मद्देनजर छोटी काशी अर्थात रसड़ा को नया कलेवर देने पर सहमति बन गई है. आज आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष मोतीरानी सोनी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक रसड़ा नगर की साज-सज्जा व साफ-सफाई पर विशेष बल दिया गया.

Tags: बाइक मौत रकम रसड़ा शिक्षक स्मृति चिह्न हनुमानगंज

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूल की छात्रा घायल

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.