Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बड़़ी मुश्किल है इस राह में, बाबूजी धीरे चलना….
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बड़़ी मुश्किल है इस राह में, बाबूजी धीरे चलना….

चीख चीख कर द्वाबा की सड़कें दिखा रहीं विकास का सच
General Desk 5 July, 2019 1 minute read

चीख चीख कर द्वाबा की सड़कें दिखा रहीं विकास का सच

85 फीसदी सड़कें चलने लायक नहीं

भाषण व बयानों में ही गूंज रहा विकास का गान

बैरिया(बलिया)। विधान सभा क्षेत्र के सड़कों का बुरा हाल है. हाल यही रहा तो गड्ढा में सड़क खोजना पड़ सकता है. प्रदेश की कमान संभालते ही सीएम योगी ने 90 दिन के अन्दर प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त कराने का निर्देश दिया था. ढाई साल गुजरने को है, बिगड़ा अधिक, सुधरने का सवाल ही नहीं. विधानसभा क्षेत्र के गाँवों को जोड़ने वाली 85 फीसदी सड़कें चलने लायक नहीं रहीं.

रोगियों, गर्भवती महिलाओं, पढने जाने वाले छात्रों, व्यापारियों, किसानों सबके लिए यहाँ की सड़कें जी का जंगल बन गई है. किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़कें जीवन रेखा होती हैं.

रानीगंज- भीखाछपरा मार्ग, इस मार्ग से लगभग 40 विद्यालयों में पढने के लिए हजारों छात्र छात्राओं का रोज आना जाना होता है. पूरी तरह गड्ढा युक्त है. कोटवां मोड़-तालिवपुर मार्ग पर पीएचसी, बैरिया ब्लाक है. पूरे ब्लाक के लोगों का आना जाना होता है. सड़क बदहाल है. मधुबनी में सड़क पर गड्ढा, बगल में गड्ढा दुर्घटना होती रहती है. रानीगंज-महाराज बाबा-चकिया व चिरैयामोड मार्ग इस पर द्वाबा का आस्था केन्द्र है. सब सड़कें चलने लायक नहीं रहीं.

विधानसभा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क एनएच 31 से निकलकर चांददियर पुलिस चौकी से होकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जाने वाली सड़क तथा एनएच पर टेंगरहीं से जयप्रकाश नगर जाने वाली सड़क का अस्तित्व ही खतरे में है. उधर चूड़ामणि ब्रह्म बाबा स्थान से बीएसटी बंधे तक जाने वाला, मुरली छपरा- लालगंज मार्ग, सोनिया मोड़- भुवालछपरा मार्ग, एनएच पर बलराम सिंह के डेरा से धतूरी टोला मार्ग, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा से राम नगर-सेवक टोला- धतूरी टोला मार्ग, सीवन टोला- बाजराय के टोला मार्ग, इब्राहिमाबाद में कुकूरिया बाबा से जटवा बाबा तक मार्ग, तारकेश्वर पांडेय चौराहा से टोला फखरू राय मार्ग, एनएच 31 से निकलकर नौका टोला- बकुलहां मार्ग सहित दर्जनों सड़क चलने लायक नहीं रही. सड़कों के अस्तित्व पर ही खतरा उत्पन्न हो गया है. तत्कालीन जनप्रतिनिधियों ने बड़ी सोच के साथ इन सड़कें का निर्माण कराये. पर सड़को को सही ढंग से रखने की जैसे सोच ही नही बची. रख रखाव तो होना चाहिए.

बैरिया विधानसभा समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है ढाई साल हो गए विकास की बुनियाद सड़कें ठीक नहीं हुई. अब कब होगी यह सड़के ठीक? युवा भास्कर सिंह का कहना है की स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सड़कें जी का जंजाल बन गई है. व्यापारी अनिल शर्मा की माने तो सड़कों का विकास में बहुत योगदान होता है. बैरिया विधानसभा क्षेत्र का विकास ठहर सा गया है. इसके अलावा बैंक कर्मी, पुलिसकर्मी, राजस्व विभाग के कर्मचारी, शिक्षक, किसान सभी सड़कों का रोना रो रहे हैं. सबकी बातें को सबसे छोटे में कहें तो यही है कि किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवन रेखा सड़के होती हैं, और यहां का जीवन रेखा ही गड़बड़ है. मंचों से भाषणों में और बयानों के माध्यम से विकास का गान करके दूर-दराज के लोगों को जरूर खुश किया जा सकता है. लेकिन बैरिया विधानसभा क्षेत्र के धरातल पर खुशहाली जैसा कुछ भी नहीं है.

Tags: बैरिया विकास का सच सड़कें

Post navigation

Previous: सम्मानित किए गए भाजयुमो कार्यकर्ता
Next: बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह का अयोध्या तबादला

ये भी पढ़ें

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.