Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • हवा का रुख बलिया के लोग समझ गए होंगे – अखिलेश यादव
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

हवा का रुख बलिया के लोग समझ गए होंगे – अखिलेश यादव

अलावलपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भृगु मुनि और यहां के आजादी का महानायकों को याद करते हुए अपने उद्बोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि बलिया ने पहले समाजवादी प्रधानमंत्री दिया.
News Desk 14 May, 2019 1 minute read

बलिया। अलावलपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भृगु मुनि और यहां के आजादी का महानायकों को याद करते हुए अपने उद्बोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि बलिया ने पहले समाजवादी प्रधानमंत्री दिया. यहाँ की जमीन से निकले लोकनायक जयप्रकाश व जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी आंदोलन को ऊंचाई दी. मालूम हो कि वरिष्ठ सपा नेता सनातन पांडेय बलिया से गठबंधन उम्मीदवार हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी भी यहीं आए थे. क्या दिए इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन जिसके पांच वर्ष खत्म हो गए उनसे अब भला क्या अपेक्षा की जा सकती है? मोदी के एक भी वादे पूरे नहीं हुए. अच्छे दिन का वादा किया था. किसानों से लागत का डेढ़ गुना मुनाफा और आय दोगुनी करने का वादा किया था. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. सरकार किसानों की उपज की असली कीमत नही दे पाई. फायदा किसको हुआ सब जानते हैं. करोड़ो बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार ने जीएसटी और नोटबन्दी जैसी समस्या दे दी. नौजवानों ने नौकरी मांगी तो पकौड़ा बनाने की सलाह दे दी.

अखिलेश ने कहा कि यूपी का अंतिम जिला बलिया है और यहां अंतिम चरण में चुनाव है. पिछले एक महीने से यहां के लोग सब कुछ समझ रहे होंगे. बागी बलिया वाले सब जानते हैं कि किस तरफ हवा चल रही है. हवा का रुख यहां के लोग समझ गए होंगे. मौसम के गर्म होने के साथ लोगों का जोश और उत्साह भी बढ़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चाय वाले ही अब चौकीदार बनकर आए हैं. लेकिन उनसे बता देना चाहूंगा कि उनकी चाय में जो नशा था बहुतों का उतर गया है. चाय तो तभी अच्छी बनती है जब दूध अच्छा होगा. जनता सब जान चुकी है. इसलिए चौकीदार की चौकी छीनने वाली है.

पीएम मोदी सरकार बनने के बाद दो बार यहां आए, लेकिन बलिया को कुछ नहीं दिया. जबकि हम बतौर सीएम कभी यहां खाली हाथ नहीं आए. यूपी-बिहार को जोड़ने वाला गंगा पुल जितना समाजवादी सरकार में बना वह उतने पर ही रुका है. एनएच की सड़क का शिलान्यास पांच साल पहले हुआ था, वह जस की तस रही. अखिलेश ने सीएम योगी पर भी जमकर निशाना साधा. कहा, बाबा कहते हैं कि कानून व्यवस्था सही करने के लिए ठोक दो. लेकिन पुलिस को पता नहीं था कि ठोंकना किसको है. मौका मिला तो कभी पुलिस ने पब्लिक को और कभी पब्लिक ने पुलिस को ही ठोक दिया. ठोकने का असर ऐसा हुआ कि सन्तकबीरनगर में सांसद जी ने विधायक जी को ही ठोंक डाला. यही बाबा मुख्यमंत्री की ठोंको नीति है. इसलिए चौकीदार के साथ ही ठोकीदार को भी हटाना है. अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी कहते हैं अगर हम मुख्यमंत्री नहीं बनते तो भैंस चरा रहे होते. फिर वे तो मौर्य, प्रजापति और अन्य समाज के बारे में भी ऐसा ही सोंचते होंगे. हम उन्हें बताना चाहते है कि हमारे पिता सीएम और रक्षामंत्री थे. जनता ने ही हमें मौका दिया था और आपको भी दिया है. बाबा से कहना चाहूंगा कि हम तो दूध-घी बेचकर काम चला रहे होते लेकिन संविधान नहीं होता तो बाबा आप किसी मठ में घण्टा बजा रहे होते. उन्होंने कहा कि बलिया से गैस सिलेंडर और चूल्हे बांटे थे. लेकिन ये नहीं बताया कि देश के सारे पुराने सिलेंडर यहीं बांट दिए. यही नहीं, माता बहनों ने दोबारा कभी सिलेंडर नहीं भरवाए. क्योंकि उस समय 400 में मिलने वाला सिलेंडर आज हजार रुपये का है.

अखिलेश ने नोटबन्दी पर भी सरकार को घेरा. कहा, नए नोट पर गवर्नर अर्जित पटेल के दस्तखत होंगें. कुछ नोटों पर गवर्नर रघुराम राजन के थे. रघुराम राजन ने तो नोटबन्दी की सारी पोल खोल दी. बताया कि इसके कितने नुकसान हुए. रोजगार पर असर पड़ा. माता-बहनों को फजीहत हुई. इससे न तो कालाधन वापस आया और न ही भ्रष्टाचार पर रोकथाम लगी. लगभग 36 हजार उद्योगपति भारत छोड़ चले गए. अगर ऐसा ही होता रहा तो यहां विकास कैसे होगा, रोजगार कौन देगा. इसके जिम्मेदार भाजपा और पीएम मोदी हैं.

Tags: बसपा मुख्यमंत्री लोकसभा सपा

Post navigation

Previous: मुझे दी जा रही गालियों का जवाब जनता जनार्दन देगी – नरेंद्र मोदी
Next: जब प्रमोद तिवारी और अनुराधा मिश्रा दो घंटे पहले पहुंचे गए सहतवार

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.