Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • रन फार यूनिटी आफ नेशन का विजेता बना अनिल
  • Uncategorised

रन फार यूनिटी आफ नेशन का विजेता बना अनिल

कदम चैराहा से एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर धावकों को नरही के लिए किया रवाना
General Desk 30 January, 2019

कदम चैराहा से एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर धावकों को नरही के लिए किया रवाना

बलिया। 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय की 189वीं जयंती पर शेखर सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति के तत्वावधान में सातवीं राज्य स्तरीय शहीद मंगल पाण्डेय हाफ मैराथन को कदम चैराहा स्थित मंगल पाण्डेय की मूर्ति पर माल्यार्पण पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने किया. आयोजक सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने प्रारम्भ स्थल के मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया. प्रातः 7ः50 बजे हरी झण्डी मैराथन को दिखाई गयी. अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाल आदि पुलिस प्रशासन के साथ मुस्तैद रहे. हाफ मैराथन 9 बजे नरही पहुंचकर समाप्त हुआ.
प्रथम विजेता अनिल कुमार बलिया 1 घंटा 10 मिनट 31 सेकेंट, द्वितीय विजेता सुनील कुमार 1 घंटा 10 मिनट 38 सेकेंट व तृतीय विजेता ईश्वर चंद्र वर्मा बलिया 1 घंटा 11 मिनट 20 सेकेंट रहे. अन्य विजेताओं में सोनू बलिया, ब्रजेश बलिया, राजा बाबू बलिया, चंद्रमणि बलिया, नारायन बलिया, रवि बलिया, राकेश इलाहाबाद रहे. सागरपाली में ओमप्रकाश श्रीवास्तव, फेफना में कविलाश सिंह एवं चितबड़ागांव से नरही तक पानी की बूथ कृष्णा शिक्षा निकेतन द्वारा किया गया. समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी द्वारा नहीं पहुंचने पर आयोजक समिति द्वारा थानाध्यक्ष नरही तेजबहादुर सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव के हाथों विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया. समारोह में बैज अलंकरण के पश्चात माल्यार्पण, अंगवस्वत्रम् व स्मृति चिन्ह से अतिथियों का स्वागत आयोजक सुधांशु शेखर त्रिपाठी द्वारा किया गया.
हाफ मैराथन को सफल बनाने में सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया, एलआईसी, जीबी हीरो, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग, यातायात विभाग, एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं आम नागरिक बंधुओं का सक्रिय सहयोग प्रशंसनीय रहा. आयोजक सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने इस दौड़ को ‘राष्ट्र की एकता के लिए दौड़‘ की संज्ञा दिया. उन्होंने मांग कि अमर शहीद मंगल पाण्डेय को भारत रत्न दिया जाय. प्रदेश व बलिया के समस्त विद्यालयों में 30 जनवरी को शहीद की जयंती मनाये जाने हेतु आदेश भी दिया जाय. मुख्य अतिथि तेजबहादुर सिंह थानाध्यक्ष नरही द्वारा प्रथम विजेता को अपनी तरफ से 51 सौ व द्वितीय विजेता को 21 सौ तथा तृतीय विजेता को 15 सौ रूपये प्रोत्साहन के रूप में दिया. समिति के द्वारा प्रथम विजेता को 21 हजार का चेक द्वितीय विजेता को 15 हजार का चेक तथा तृतीय विजेता को 10 हजार का चेक व प्रमाण पत्र तेज बहादुर सिंह, श्रीकालीकांत राय प्रधान कारो सेंट्रल बैंक के प्रतिनिधि तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी के हाथों प्रदान करवाया गया. अन्य 11 विजेताओं को प्रति 500 सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस हाफ मैराथन को सफल बनाने हेतु उ0प्र0 एथलेटिक्स एसोसिएशन ने अपनी टीम के साथ सक्रिय सहयोग किया.
समापन व पुरस्कार वितरण समारोह श्रीकृष्णा शिक्षा निकेतन के परिसर में सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मिथिलेश श्रीवास्तव, राजाराम उपाध्याय, अभिषेक राय, संदीप उपाध्याय, डा.अंजनी यादव, डा.अरविंद शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, अजीत सिंह, मो. खुर्शीद, प्रभात राय, शशिकांत चतुर्वेदी, अजीत यादव आदि लोगों ने सक्रिय सहयोग किया. इस मैराथन में कुल 218 धावक पंजीकृत थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता रविकांत उपाध्याय लालू तथा संचालन पंकज सिंह ने किया.
Tags: विजेता

Post navigation

Previous: महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया जयोगा: विवेक
Next: पूरी तरह नकलविहीन होगी बोर्ड परीक्षा: डीएम

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.