Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

Published by Mriegank SHEKHAR

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • विधायक संजय यादव ने बांटा आयुष्मान भारत का कार्ड
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

विधायक संजय यादव ने बांटा आयुष्मान भारत का कार्ड

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने चार दर्जन से ज्यादा लाभार्थियों को योजना का कार्ड प्रदान किया
General Desk 8 December, 2018 1 minute read

सिकंदरपुर(बलिया)। प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्ड वितरण का कार्य तेजी से जारी है. अब तक सैकड़ों लोगों को योजना का कार्ड प्रदान किया जा चुका है. इसी क्रम में शनिवार को
स्थानीय CHC के प्रांगण में वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने चार दर्जन से ज्यादा लाभार्थियों को योजना का कार्ड प्रदान किया. अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वकांक्षी योजना है. जो समाज के गरीब तबके के लिए काफी लाभकारी है. कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री समाज के प्रत्येक गरीब व असहायों को समुचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं. इसके लिए शासन स्तर से अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. उन्हीं में आयुष्मान भारत योजना भी है. प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में यह योजना लागू की गई है. योजना के तहत गरीबों व असहायों को बेहतर इलाज हेतु शासन स्तर से 5 लाख रुपया तक के निःशुल्क इलाज की ब्यवस्था की गई है. यह इलाज सरकारी एवं सरकार द्वारा चिन्हित अस्पतालों में होगा. योजना के तहत कैंसर व हृदय रोग समेत एक हजार 350 बीमारियां योजना में शामिल हैं. योजना के तहत सभी आयु वर्ग के व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था है. आयुष्मान योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की उन्नति व उन्हें रोटी, कपड़ा व मकान उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है. उसी के तहत आज का यह आयोजित कार्यक्रम निश्चित तौर पर गरीबों के लिए वरदान साबित होगा. अंत में पीएचसी की समस्याओं के समाधान हेतु हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया. घोषणा किया कि जल्द ही इस केंद्र को मिनी ट्रामा सेंटर के रूप नें परिवर्तित कराने का प्रयास करूंगा. इस अवसर पर डॉ एके तिवारी, डॉ राफिक अख्तर, डॉ एमके सिंह, डॉ बिशाल, डॉ नीरज, डॉ राजेश, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ ओमप्रकाश, डॉ नदीम, डॉ नवीन सहित चेयरमैन डॉ रविन्द्र वर्मा, अवधेश कुमार, बिट्टू पाण्डेय, आकाश तिवारी, अजय खरवार, प्रयाग चौहान, डॉ उमेशचन्द, मन्जय राय, सुरेन्द्र पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, अंजनी यादव आदि मौजूद थे. अध्यक्षता डॉ प्रेमप्रकाश एवं संचालन रणजीत राय ने किया.

Tags: विधायक सिकंदरपुर सीएचसी

Post navigation

Previous: त्रिकालपुर के पास रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में युवक का शव मिलने से सनसनी
Next: अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में नवाया शीश, माँ भगवती से लिया आशीर्वाद

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.