Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • डीएम ने की धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा
  • जिला जवार

डीएम ने की धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा

सभी तहसीलदारों को सख्ती से सीएमआर वसूली करने के निर्देश
General Desk 4 October, 2018 1 minute read

बलिया। पहली नवम्बर से होने वाली धान खरीद की तैयारी की समीक्षा जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में की. उन्होंने सभी क्रय एजेंसियों व मिलरों को धान खरीद के सम्बंध में शासन की मंशा से अवगत कराया. कहा कि किसानों के लिए हरसम्भव सुविधा सरकार दे रही है. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए जरूरी है कि विपणन, एफसीआई, पीसीएफ समेत सभी कार्य एजेन्सी व मिलर्स अपना कार्य सही ढंग से करें.

विशेष रूप से एफसीआई और पीसीएफ के अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी. क्रय केंद्र एजेंसियों से बारी-बारी से पूछताछ कर आश्वस्त हुए कि लक्ष्य के सापेक्ष खरीद तेजी से करेंगे और पूरी पारदर्शिता से करेंगे. क्रय एजेंसी नैफेड के किसी प्रतिनिधि के बैठक में नहीं आने पर नाराजगी जताई और पत्र भिजवाने को कहा.
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि गेहूं खरीद वाली दशा धान खरीद में खरीद में नहीं होनी चाहिए. कई जगह अभिलेख सही ढंग से मेंटेन नहीं मिले थे. बड़ी मुश्किल से विपणन अधिकारी को कार्रवाई से बचाया गया. पीसीएफ अपनी लापरवाही से बाज आए. किसानों से समस्या को गंभीरता से ले, अन्यथा नौकरी से हाथ गंवाना पड़ेगा.

कर्मचारी कल्याण निगम पिछले साल चार केंद्र थे, लेकिन अबकी बार 14 केंद्र खोलने का प्रस्ताव है. जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी इच्छुक एजेंसियों को क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दे दी जाए. बशर्ते कि यह देख लिया जाए कि वह पिछली बार अपने केंद्र पर लक्ष्य के सापेक्ष ठीक-ठाक खरीद किए हों और कोई खास शिकायत उनके सम्बन्ध में नहीं हो. बताया कि मिलरों को दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि अबकी बार 10 रुपये की जगह 20 रुपये प्रति कुंतल कर दी गई है.
सभी तहसीलदारों को सख्ती से सीएमआर वसूली करने के निर्देश

पिछले कई वर्षों से सीएमआर का बकाया के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदार को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के मिलरों से बकाया वसूली की कार्रवाई में तेजी लाएं. अगर किसी के पास स्टे आर्डर हो तो उसे स्वयं जरूर देख लेंगे. शासन की ओर से बकाया वसूली के लिए कड़े निर्देश प्राप्त हुए हैं. मिलरों ने बताया कि 2011 में आरसी जारी करने में भी कई विसंगतियां है. इस पर अपर जिलाधिकारी को इसकी बकायदा जांच कर लेने के साथ विसंगति होने की दशा में उसे दूर कराने को कहा. जैसे भी हो, बकाए को जल्द वसूली कराने की कार्रवाई करने को कहा.

मिलरों ने डीएम को चार सौंपी सूत्रीय मांग

राइस मिलर संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को जिलाधिकारी को सौंपा. इस दौरान राइस मिलर्स संघ के कन्हैया यादव ने कहा कि 67 प्रतिशत रिकवरी किसी कीमत पर इधर के क्षेत्र में नहीं मिल सकती है. जब तक यह 62 नहीं हो जाती है तब तक मिलरों का नुकसान होगा. यही हमारी सरकार से भी मांग है. साथ ही यह भी बताया कि जब डीजल 12 रुपए प्रति लीटर था, तब दस रुपये प्रति कुंतल कुटाई मिलती थी. लेकिन आज डीजल का दाम छह गुना बढ़ गया है, उस हिसाब से कुटाई नहीं मिल रही है.

चावल ढुलाई मात्र 40 किलोमीटर का ही दिया जाता है. यह भी पहुंचाई गई दूरी के हिसाब से मिलना चाहिए. राइस मिलरों ने बताया कि आसपास के राज्य ने मंडी टैक्स मंडी टैक्स समाप्त कर दिया गया है, लेकिन यहां ढाई प्रतिशत मंडी टैक्स लिया जा रहा है. इसे भी समाप्त करने की मांग की है. डीएम ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि मिलरों की समस्या के संबंध में बकायदा तर्कपूर्ण पत्र बनाकर शासन को भेजी जाए. उनकी समस्या अगर जायज है तो उसके समाधान का प्रयास किया जाना चाहिए.

एफसीआई के शोषण के खिलाफ उठाई आवाज

मिलरों ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा शोषण करने की शिकायत जिलाधिकारी से खुलकर की. बताया कि मानक के अनुरूप चावल गेहूं को भी गैर मानक करार दिया जाता है. बाद में वही चावल गेहूं मानक पर खरा उतर जाता है. इस तरह एफसीआई द्वारा शोषण होता है.

इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आप चाहे तो कार्रवाई करा सकते हैं. उसके तरीके भी समझाते हुए कहा कि एकाध ऐसी कार्रवाई हो जाएगी तो सभी शोषण बंद हो जाएंगे. घूसखोर अधिकारियों कर्मचारियों को जेल की हवा खिलाने में सभी अपना सक्रिय सहयोग दें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार एफसीआई के कार्य प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. कहीं भी अनावश्यक रूप से किसी को परेशानी नहीं होगी.

पीसीएफ में लम्बित पेमेंट की होगी जांच

मां नरहेजी राइस मिल के साथ अन्य कुछ मिलरों के पिछले पांच साल पहले का बकाया भुगतान नहीं करने पर जिलाधिकारी ने पीसीएफ के मैनेजर अरुण कुमार से सवाल किया. गोल-मटोल जवाब देने पर चेतावनी दी कि वित्तीय मामलों में सीधे एफआईआर करा दी जाएगी. इस मामले की विस्तृत जांच के लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया. कहा कि अगर कहीं अनावश्यक रूप से पेमेंट की फाइल रुकी है तो उसकी रिपोर्ट दें. ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए शासन की ओर से भी हरी झंडी है. अगर ऐसा पाया गया तो निश्चित रूप से पीसीएफ के अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई होगी. इस अवसर पर एडीएम मनोज सिंघल, राइस मिलर कन्हैया यादव, राजेश सिंह, राजेश कुमार चौरसिया, ध्रुव नारायण सिंह, शिवजी गुप्ता आदि उपस्थित थे.

Tags: मिलर वसूली

Post navigation

Previous: नहर सूखी, सूख रहे धान, किसानों ने किया चक्का जाम
Next: अपायल गांव का लापता किशोर 8 दिन बाद घर लौटा

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.