Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • पुरानी पेंशन के लिए नौ अगस्त को ताकत दिखाएंगे कर्मचारी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

पुरानी पेंशन के लिए नौ अगस्त को ताकत दिखाएंगे कर्मचारी

अलग-अलग संगठनों को बांटी जिम्मेदारी
General Desk 3 August, 2018 1 minute read

जीजीआईसी में संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
अलग-अलग संगठनों को बांटी जिम्मेदारी

बलिया। कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में हुई. इसमें पुरानी पेंशन के शुरू हुए सिलसिलेवार आंदोलन की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई. वक्ताओं ने नई पेंशन स्कीम का विरोध किया और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर आवाज बुलंद करने के लिए 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया.
बैठक में कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की जिला संयोजक सत्या सिंह ने कहा कि हमारी सिर्फ एक मांग है. पेंशन की बहाली हो. आह्वान किया कि जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. इसके लिए सभी कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी एकजुट रहें. उन्होंने नौ अगस्त के बाद जिला, मंडल, प्रदेश व राष्ट्रव्यापी आंदोलनों के बारे में विस्तार से चर्चा की. कहा कि नौ अगस्त के बाद यदि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज होगा. कहा कि पुरानी पेंशन सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों का सहारा होती है. इसे हर हाल में दुबारा हासिल किया जाएगा.
बैठक में पुरानी पेंशन के लिए एक मंच पर आए संगठनों को जिम्मेदारी बांटी गई. तय किया गया कि सभी लोग नौ अगस्त को रामलीला मैदान से जुलूस की शक्ल में शहर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचेंगे. जहां विशाल धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी. इसमें अधिक से अधिक कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों की भागीदारी की अपील की गई.
इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ‘कान्ह जी’, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालयीय महाविद्यालय शिक्षक एसोशिएशन के अध्यक्ष बृजेश सिंह, महामंत्री अवनीश चंद्र पांडेय, सिंचाई महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, बृजमोहन सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, सत्या सिंह, रमाशंकर शर्मा, मुहम्मद रफीक अंसारी, धीरज राय, अजय सिंह, सुशील त्रिपाठी नारायण जी यादव, अजय मिश्र, विजय सिंह, राधेश्याम पांडेय, अजय सिंह, सुशील चौबे, अशोक पांडेय, सुखदेव पांडेय, छट्ठू यादव, अजीत कुमार, अरुण कुमार, लालबाबू यादव आदि थे. संचालन राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के मंत्री वेदप्रकाश पांडेय ने किया.

Tags: बैठक रणनीति

Post navigation

Previous: उपेक्षा: सिंचाई के लिए बनी नहर में पानी की जगह झाड़ झंखाड़
Next: हद है: लोकार्पण से पहले ही पं दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय का फर्स ध्वस्त

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.