Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखना सबकी जिम्मेदारी, लें संकल्प : डीएम
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखना सबकी जिम्मेदारी, लें संकल्प : डीएम

सिकंदरपुर कस्बे में पीस कमेटी की बैठक
General Desk 13 July, 2018 1 minute read

सिकंदरपुर कस्बे में पीस कमेटी की बैठक

डीएम-एसपी ने चेताया, अराजकता पर होगी निष्पक्ष रूप से कठोर कार्रवाई

सिकंदरपुर(बलिया)। कस्बे में महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम भवानी सिंह खंगारौत व एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने गुरुवार को सिकंदरपुर चौकी में शांति समिति के सदस्यों व कस्बे के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की. डीएम ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस को सम्पन्न कराने का आह्वान किया. वहीं अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर किसी ने शांति व्यवस्था में तनिक भी बाधा डालने की कोशिश की तो हर स्तर की कार्रवाई को पुलिस प्रशासन तैयार है.
उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है. पिछले साल की घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि इस साल अगर कोई छोटी सी भी गड़बड़ी करने की कोशिश किसी ने की तो बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के दोषी के ऊपर कार्रवाई होगी. लेकिन ऐसा प्रयास हो कि इसकी जरूरत ही नहीं आए. आह्वान किया कि सभी आपसी प्रेम की भावना से त्योहार सम्पन्न कराएं. यह भी कहा कि युवाओं पर विशेष ध्यान दें, उन्हें सही मार्गदर्शन देंगे तो निश्चित ही सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होगा.
एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने सौहार्द कायम रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है. सबको आश्वस्त किया कि सबके सहयोग व पुलिस बल की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच यह महावीरी झंडा सकुशल सम्पन्न होगा. सख्त लहजे में कहा कि किसी ने गंगा-जमुनी तहजीब के साथ खिलवाड़ किया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी.
विधायक संजय यादव ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि पिछले वर्ष की घटना से सबक लेते हुए इस बार सकुशल त्यौहार निपटाने का संकल्प लें. सम्मान के साथ त्यौहार मनाएं. पुलिस प्रशासन सुरक्षा व अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है. कमेटी के लोग पूरी जिम्मेदारी से त्यौहार को सम्पन्न कराएं. इससे पहले बैठक में पीस कमेटी के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव दिए. सभी ने एक स्वर से भरोसा दिलाया कि पूरे सौहार्द के साथ उत्साह से इस त्योहार को मनाया जाएगा. कहीं अराजकता की स्थिति नहीं आएगी.

इतिहास बदल सकते हैं भूगोल नहीं, बनाए रखें आपसी प्रेम

सिकंदरपुर कस्बेवासियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अटल बिहारी बाजपेई जी द्वारा लाहौर में बस लेकर जाने के दौरान दिए गए भाषण को सबसे साझा किया. कहा कि वह भाषण विश्व के 100 प्रभावशाली भाषणों में एक था. उन्होंने कहा था कि ‘आज आया हूं, कल चला जाऊंगा। इतिहास बदल सकते हैं लेकिन भूगोल नहीं बदल सकते’ मतलब समझाते हुए कहा कि जो जहाँ रह रहा है, वहां रहेगा. बस शांति कायम रखते हुए आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना के साथ जीवन जिएं. एक बार फिर दोहराया कि विशेष रूप से अपने अख़ाडे के युवाओं पर ध्यान देते हुए जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराएं. सबका सहयोग रहा तो सब कुछ शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होगा. अपर पुलिस अधीक्षक विक्रान्तवीर, एसडीएम राजेश यादव, सीओ विजयप्रताप यादव, पूर्व विधायक भगवान पाठक, चेयरमैन राजेन्द्र वर्मा समेत सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद थे.

…और बैठक समाप्त होते ही पुलिस चौकी में दिखा बालश्रम का नजारा

सिकंदरपुर पुलिस चौकी में बैठक कर अधिकारियों का काफिला निकल चुका था. उपस्थित लोग भी धीरे-धीरे चौकी से निकल रहे थे.उसी समय एक लगभग दस साल का लड़का आया और तेजी से आगन्तुकों के लिए बिछाई गई दरी समेटने व उठा कर ठेले पर लादने लगा. चूंकि कुछ ही रोज पहले सिकंदरपुर में बाल श्रमिकों के लिए छापामारी हुई थी. लोगों का ध्यान बालक पर पड़ा. चर्चा रही कि जब पुलिस की उपस्थिति में उसकी माद में बालश्रम खुल्लम-खुल्ला हो रहा है तो और जगह की तो बात ही अलग है.

Tags: महावीरी झंडा जुलूस शांति समिति सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: एनएच 31 को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर पदयात्रा
Next: युवा रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी को मिला भिखारी ठाकुर ‘बिदेसिया’ सम्मान’

ये भी पढ़ें

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.