Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजीव मोहन चौधरी प्रकरण से जिले के आम भाजपा कार्यकर्ता स्तब्ध
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

राजीव मोहन चौधरी प्रकरण से जिले के आम भाजपा कार्यकर्ता स्तब्ध

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि दौर कोई भी रहा हो, देश को हर दौर में योद्धाओं की आवश्यक्ता हमेशा रही है और आज भी है. अमित शाह बुधवार को वाराणसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति हस्त कला संकुल में भाजपा काशी क्षेत्र के सोशल मीडिया वालंटियर्स मीट को संबोधित कर रहे थे.
News Desk 5 July, 2018 1 minute read
rajmohan_chaudhary
वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं को बुधवार को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

बलिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि दौर कोई भी रहा हो, देश को हर दौर में योद्धाओं की आवश्यक्ता हमेशा रही है और आज भी है. अमित शाह बुधवार को वाराणसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति हस्त कला संकुल में भाजपा काशी क्षेत्र के सोशल मीडिया वालंटियर्स मीट को संबोधित कर रहे थे. भाजपा अध्यक्ष ने अपने साइबर योद्धाओं को न सिर्फ लक्ष्य दिया, बल्कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आईटी की तरकश में मौजूद तीरों के इस्तेमाल का तरीका भी समझाया. यह इत्तफाक ही है कि ठीक उसी वक्त बलिया जिले के बांसडीह में भाजपा की मंडल इकाई की बैठक स्थानीय अध्यक्ष दिलीप गुप्ता की अगुवाई में चल रही थी. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ स्थानीय नेता राजीव मोहन चौधरी के साथ बांसडीहरोड पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी पर रोष जताया गया और सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही भाजपाइयों ने काली पट्टी बांध कर अपना रोष भी जताया. मालूम हो कि राजीव मोहन चौधरी भाजपा के एक जमीनी कार्यकर्ता हैं और बीते 35 साल जिले में पार्टी की जड़ें जमाने में अह्म भूमिका अदा कर रहे हैं. उनके जैसे भाजपाई योद्धा संग बदसलूकी से पूरा जिला आक्रोशित है और सोशल मीडिया पर उसकी बानगी देखी जा सकती है.

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बाँध जताया विरोध

जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रांतीय परिषद के सदस्य राजीव मोहन चौधरी को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में बाइक छोड़ने की खातिर की गई मामूली पैरवी के एवज में पुत्र समेत हवालात में बंद कर दिया गया. उनका गुनाह सिर्फ इतना था कि उनके बेटे के पास मोटरसाइकिल के दस्तावेज की मूल प्रति नहीं थी, फोटोकॉपी थी. हालांकि बाद में जिले के वरिष्ठ भाजपाइयों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें हवालात से मुक्ति तो मिल गई, लेकिन उनके साथ हुए पुलिसिया दुर्व्यहार वे शायद ही कभी भूल पाए. उनके हवालात में बंद होने की तस्वीर और उससे जुड़ी सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए. इस घटना से सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब योगी राज में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पुलिसिया कोप से महफूज नहीं है तो आम जन का क्या हस्र हो रहा होगा.

https://www.facebook.com/hareram.rai.7/posts/1519429984835818

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए तीन पीढ़ियां खपाने वाले और जनपद के रसूखदार चौधरी परिवार से ताल्लुकात रखने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव मोहन चौधरी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी के पुत्र हैं. जिन्होंने 35 साल पहले 1982 में इसका झंडा उठाया था, पार्टी के कई बड़े पदों पर रहकर बड़ी जिम्मेदारी से काम किया, आज प्रदेश परिषद के सदस्य भी हैं.

घटना कुछ इस प्रकार है कि राजीव मोहन का बेटा बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव से दूध लेकर बाइक से बलिया शहर आ रहा था. इसी दौरान रास्ते में बांसडीहरोड थाना अध्यक्ष  अपने दल बल के साथ दोपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. पुलिस ने राजीव मोहन के बेटे को रोका और दस्तावेज दिखाने को कहा तो उसने गाड़ी का फोटो स्टेट दस्तावेज थानाध्यक्ष के सामने प्रस्तुत कर दिया. जिसे एसओ ने मानने से इंकार कर दिया. इसके बाद उसने अपने पिता और भाजपा नेता राजीव मोहन चौधरी को फोन करके गाड़ी का ओरिजनल दस्तावेज लाने को कहा.

कुछ ही देर में कुछ ही देर में भाजपा नेता राजीव मोहन मोटरसाइकिल के कागजात लेकर मौके पर पहुंच गए और थाना अध्यक्ष से गाड़ी छोड़ने को कहे. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल छोड़ने की बात सुनते ही एसओ भड़क उठे और भला बुरा कहते हुए उन्हें राजीव मोहन और उनके पुत्र को पुलिसिया वाहन में बैठा कर थाने ले गए. जब भाजपा नेता ने थाने लाने का कारण पूछा तो अपशब्दों का प्रयोग करते हुए थानाध्यक्ष ने राजीव मोहन और उनके पुत्र को हवालात में बंद कर दिया.

भाजपा के प्रांतीय परिषद के सदस्य ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि बेटे की मोटरसाइकिल छुड़वाने की इतनी बड़ी कीमत उन्हें अदा करनी पड़ेगी. हालांकि कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और थाने में पहुंचे वरिष्ठ भाजपाइयों ने मामले में हस्तक्षेप कर राजीव मोहन और उनके पुत्र को हवालात से बाहर निकलवाया. बहरहाल, मामला आया गया और खत्म हो गया, लेकिन बांसडीहरोड पुलिस ने अपमान का जो दर्द भाजपा नेता को दिया वह शायद ही भूल पाए. एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि अपमान का घूंट पी रहा भाजपा का यह पदाधिकारी तय नहीं कर पा रहा है वह अपने 35 साल की सेवा को धोखा मानकर इस दल को तिलांजलि दे दे या अपमान का घूंट पीकर भी राष्ट्रवाद के ढोंगियों को ढोता रहे. यह तो एक बानगी है. आलम यह है कि इस सरकार को लाने के लिए पिछले 14 वर्षों में भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने तिल-तिलकर अपनी कुर्बानियां दी. वे आज खुद को असहाय व ठगा महसूस कर रहे हैं.

 

Tags: बांसडीह भाजपा

Post navigation

Previous: दो अलग-अलग आग की घटनाओं में एक महिला सहित तीन झुलसे
Next: बेपटरी हो गई है सिकंदरपुर की पशु चिकित्सा व्यवस्था

ये भी पढ़ें

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

You may have missed

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026
Bansdih kattaan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.