Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • अकीदत के साथ मना ईद-उल-फितर पर्व, मांगी गई अमन, तरक्की व खुशहाली की दुआएं
  • जिला जवार

अकीदत के साथ मना ईद-उल-फितर पर्व, मांगी गई अमन, तरक्की व खुशहाली की दुआएं

जनपद में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
General Desk 16 June, 2018 1 minute read

बलिया। जनपद में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज अता कर अमन, चैन, खुशहाली, आपसी भाई चारा व तरक्की की दुआएं मांगी गई. देर शाम तक एक दूसरे को ईद का मुबारकबाद देने व घरों को जाकर लजीज व्यंजनों का रसास्वादन करने का दौर जारी रहा. जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारकबाद दी. इस पर्व पर पूरे जनपद में शान्तिपूर्ण व खुशनुमा माहौल कायम रहा.

शांतिपूर्वक अदा की गई ईद की नमाज

सिकंदरपुर में शाही जामा मस्जिद मैं सुबह 7:00 बजे और 8:00 बजे ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई. जिसमें सिकंदरपुर एवं आसपास के गांव के लोगों ने शरीक होकर नमाज के बाद खुतबा सुना और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी और एक दूसरे से गला मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया. ईदगाह पर सैयद सिराजुद्दीन अजमली ने तकरीर कर लोगों तक यह पैगाम पहुंचाया के हम सबको रोजा रखकर अपने गुनाहों को माफ कराने का यह एक मुकद्दस महीना है. इस महीने में अल्लाह पाक अपने बंदो की हर दुआ को कबूल फरमाता है. और इस के साथ में सबको ईद की मुबारकबाद दी.

रसड़ा संवाददाता के अनुसार नगर सहित ग्रामीण अंचलों में ईद का पर्व शनिवार को मुहब्बत व अकीदत के साथ मनाया गया. बच्चे, बूढ़े, नौजवान, हिन्दू, मुस्लिम एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकवाद दिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर सहित ग्रामीण अंचलों में अकीदत के साथ ईद की नमाज पढ़ी गयी. नगर के ईदगाह पर मौलाना सरवर कासिमी, मुंसफी मस्जिद पर हाफिज एनामुल हक, हज्जिन मस्जिद पर मौलाना अख्तर करहानी ने ईद की नमाज अदा करायी. इसके साथ ही पुरानी मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई. ईदगाह पर ईद की नमाज के बाद मौलाना सरवर सहित मुस्लिम बन्धुओ ने परिवार समाज एवं मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी.

ईदगाह पर विधायक उमाशंकर सिंह, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण सोनी तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह एवं सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, बंधु गोंड, समाज सेवी अवशाद अली उर्फ चांद भाई, अर्जुन जी जायसवाल, पिंकी सिंह आदि ने मुस्लिम भाईयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. शिया मस्जिद पर भी ईद की नमाज पढ़ायी गई. विधायक उमाशंकर सिंह ने नगर भ्रमण कर लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया. कोटवारी नागपुर टिकादेवरी जाम अमहर, सरायभारी, सिसवार मुंडेरा आदि गांवों में ईद की नमाज अदा की गयी. क्षेत्राधिकारी अवधेश चौधरी तथा प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने मय फोर्स के साथ नमाज के दौरान ईदगाह सहित मस्जिदों पर चक्रमण करते रहे.

बिल्थरारोड संवाददाता के अनुसार ईद त्यौहार पर सुबह में क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की. आपसी भाई चारा का त्यौहार ईद बड़े ही धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. टोलियों में मुस्लिम बन्धुओ के साथ साथ हिन्दू भाइयो ने भी गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. इस अवसर पर एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारक देने के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों केले, सेव और सेवइयों का लुत्फ़ उठाया. पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक गोरख पासवान, ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल ने भी मुस्लिम बन्धुओ के घर पहुँचकर ईद की मुबारकबाद दी.

बैरिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में ईद उल फितर पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया. सुबह से ही ईदगाहों पर चहल पहल बनी रही. कई छोटी छोटी दुकानें सज गई थी. ईद के नमाज के निर्धारित समय से कुछ पहले नमाज अता करने वाले लोगों का रेला मस्जिदों के तरफ चला रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोग अपनी टोपी पहने बैरिया बाजार के मुख्य मस्जिद, बैरिया पश्चिम टोला मस्जिद, रानीगंज पुरानी और नई मस्जिद, मधुबनी, पांडेपुर, चिरंजी छपरा आदि इलाके के ईदगाहों पर पहुंचे. वहां ईदगाहों पर प्रमुख मौलाना ने लोगों को ईद की नमाज अता कराई. नमाज समाप्त होने के बाद मस्जिदों से बाहर निकलकर लोग एक दूसरे को ईद की गले मिलकर बधाई दी, तथा गरीबों में जकात बांटा. यद्यपि कि चुनाव के सालों में ईद की नमाज के बाद काफी संख्या में लोग नमाज अता कर निकलने वालों के लिए कतार में खड़े दिखते रहे हैं.

लेकिन इस बार बैरिया मस्जिद पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन व रानीगंज मस्जिद पर पूर्व प्रधान विनोद सिंह ही दिखे. अन्य लोग नजर नही आए. सिर्फ वोट के सीजन मे ही दिखते हैं.

इस बार बैरिया कस्बे में बड़ी मस्जिद पर नमाज के बाद निकलने वाले लोगों का रेला सड़क पर उमड़ा, इसके पहले के वर्षो में ईद के नमाज से आधे घण्टे पहले से आधे घंटे बाद तक भारी वाहनों का प्रवेश तहसील मोड़ और चिरैया मोड़ पर रोक दिया जाता था। लेकिन इस साल ऐसा नहीं किया गया। जिसके चलते हाईवे पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मस्जिदों पर सुरक्षा के पर मजबूत इंतजाम थे। एसडीएम बैरिया अनिल कुमार चतुर्वेदी, एसएचओ गगनराज सिंह मय फोर्स के साथ जमे रहे। दिन भर व देर रात तक एक दूसरे के घर जाकर ईद की शुभकामनाएं देने व सेंवई आदि लजीज व्यंजनो का लुत्फ़ उठाने का दौर जारी रहे। इलाके मे मुस्लिम बन्धुओ का यह पावन पर्व शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
Tags: बिल्थरारोड बैरिया रसड़ा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: सांढ़ को दौड़ा रहा युवक थक कर गिरा और वहीं उसकी मौत हो गई
Next: छेड़खानी को लेकर मारपीट: एक युवती सहित 9 घायल, 5 रेफर

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.